Connect with us
Uttarakhand news today: Doctors declared dead woman Gyan Devi who came alive before the last rites in roorkee. Roorkee News Today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: डॉक्टरों ने किया मृत घोषित अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला हैरत में पड़े लोग

उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड: डॉक्टरों ने किया मृत घोषित अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला हैरत में पड़े लोग

1 min read

Roorkee News Today: अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे परिजन, तभी हुआ चमत्कार अर्थी पर लेटी वृद्ध महिला ने खोल दी आंखें, अब पूरी तरह स्वस्थ हैं महिला…

राज्य के हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां मृतशय्या पर लेटी एक महिला अचानक जीवित हो गई। बताया गया है कि यहां अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय एक बुजुर्ग महिला अचानक ही जिंदा हो गई। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला रुड़की के नारसन कस्बे का है। स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली 102 साल की ज्ञान देवी बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी। बीते रोज महिला एकाएक बेहोश हो गई। जिस पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मच गया वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल मृतका क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग महिला थी। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे शायद चमत्कार ही कहना उचित होगा।
(Roorkee News Today)
यह भी पढ़ें- जोशीमठ: बड़ी कश्मकश में यह परिवार, घर हुआ तबाह, पर कुल देवी नहीं है शिफ्ट होने को तैयार

दरअसल ज्ञान देवी की मौत की खबर के बाद परिजन अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जुट गए। परिजनों ने इसकी सूचना सभी रिश्तेदारों को दी। जिस पर कुछ रिश्तेदार भी मृतका के घर पहुंच गए। मृतका को अर्थी पर लिटाया गया लेकिन जैसे ही परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने वाले थे तभी ज्ञान देवी के शरीर में हरकत हुई. ये देख सब हैरत में पड़ गए। जिस पर मौके पर मौजूद परिजनों द्वारा ज्ञान देवी के शरीर को हिलाया गया और देखते ही देखते वृद्धा ने आंखें खोल दी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों को जहां सहसा अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ वहीं परिजनों का शोक भी हर्ष में तब्दील हो गया। परिजनों के मुताबिक ज्ञान देवी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और पहले की तरह ही खाना पीना खा रही है। अब यह खबर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है।
(Roorkee News Today)

यह भी पढ़ें- कैंची धाम: बाबा नीम करौली ने बदल दी मार्क जुकरबर्ग की किस्मत कभी फेसबुक बेचने के थे हालात

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top