Home / उत्तराखण्ड / Nainital Crack News: नैनीताल माल रोड में पड़ीं 10 मीटर दरारें
उत्तराखण्ड नैनीताल
Nainital Crack News: नैनीताल माल रोड में पड़ीं 10 मीटर दरारें
By
1 min read
Nainital Crack News: माल रोड के अस्तित्व पर फिर मंडरा रहे संकट के बादल, अब पड़ी दस मीटर से अधिक लंबी दरारें…
समूचा उत्तराखण्ड अभी जोशीमठ में हो रही भूधसाव की घटनाओं से पूरी तरह उभर भी नहीं पाया है कि अब सरोवर नगरी नैनीताल से ऐसी ही खबरें सामने आने लगी है। बताया गया है कि नैनीताल माल रोड पर एक बार फिर 10 मीटर से अधिक लंबी दरारें पड़ गई है। जिससे माल रोड पर खतरा पैदा हो गया है। इस घटना से जहां स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है वहीं लोक निर्माण विभाग एक बार फिर लीपापोती कर दरारों को भरने के काम में जुट गया है। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा स्थाई ट्रीटमेंट की बातें की जा रही है परन्तु लोक निर्माण विभाग सहित प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए माल रोड ट्रीटमेंट की डीपीआर भी शासन को भेजी थी। जिसे तकनीकी खामी के चलते वापस भेज दिया गया है।
(Nainital Crack News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले में बन रही सुरंग में हो रहे विस्फोटों से गांव पर मंडराया भारी संकट
बता दें कि नैनीताल माल रोड काफी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहा है। विगत 18 अक्टूबर 2018 को हुए भूस्खलन के चलते लोअर माल रोड का 25 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, तभी से इसमें लगातार दरारें देखने को मिल रही है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग द्वारा समय-समय पर इन दरारों को भरने का काम किया जाता है परन्तु चार साल बीत जाने के बावजूद अभी तक सड़क का स्थाई ट्रीटमेंट कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे इस ऐतिहासिक सड़क के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता का कहना है कि लोनिवि ने माल रोड के स्थाई और सटीक उपचार जिम्मेदारी टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (टीएचडीसी) को दी थी। जिसके बाद टीएचडीसी की टीम ने नैनीताल पहुंचकर न केवल माल रोड का गहनता से निरीक्षण किया बल्कि तीन करोड़ पचास लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेज दिया है। जिसकी स्वीकृति प्राप्त होते ही माल रोड का स्थाई ट्रीटमेंट किया जा सकेगा।
(Nainital Crack News)
यह भी पढ़ें- हमें फर्क नहीं पड़ता: मचेगी तबाही डूब जाएगा शहर जोशीमठ को अब कोई नहीं बचा सकता
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand : सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर पिथौरागढ़ युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read Pithoragarh News live Today: पिथौरागढ़: सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….
1 min read Uttarakhand IAS Transfer News : जिस दफ्तर ने की शिकायत वहीं मिली देहरादून के पूर्व डीएम सविन…
Read More
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
