Connect with us
Dehradun Marriage car Accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Dehradun Marriage Car Accident: बारात की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त मां बेटे की मौत दूल्हा-दुल्हन घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

Dehradun Marriage Car Accident: बारात की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त मां बेटे की मौत दूल्हा-दुल्हन घायल

1 min read

Dehradun Marriage Car Accident: भयावह सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, पंडित जी हुए गंभीर रूप से घायल…

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है। जहां आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास एक शादी से वापस लौट रही गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।
(Dehradun Marriage Car Accident)
यह भी पढ़ें- बुधवार देर रात ही रच दी गई थी युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की पटकथा, देखें विडियो

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक कार पटियाला से दूल्हा-दुल्हन को लेकर वापस देहरादून आ रही थी। कार में पंडित संदीप रतूड़ी, दूल्हा सिद्धार्थ दुल्हन रूहानी और ड्राइवर मनोज सवार थे। बताया गया है कि जैसे ही कार पुलिस चौकी आशारोड़ी से 200 मीटर पहले पहुंची थी तभी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दोनों वाहन सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरे। जिससे बाइक सवार मां-बेटे समेत कार में सवार दूल्हा दुल्हन चालक और पंडित समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 के जरिए सभी घायलों को दून अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में कार सवार दूल्हा दुल्हन व चालक को हल्की चोटें आई जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया जबकि पंडित कुछ ज्यादा चोट आने पर दून अस्पताल में इलाज चालू है। वही पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
(Dehradun Marriage Car Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अधिकारी और नेता कर रहे पेपरों में धांधली, पुलिस फटकार रही युवाओं पर लाठियां…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top