Connect with us
Uttarakhand news: The death of the groom Sameer upadhyay during the marriage ceremony in almora.

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: पहाड़ में शादी के दौरान फेरे के वक्त दूल्हे की मौत पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ में शादी के दौरान फेरे के वक्त दूल्हे की मौत पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

1 min read

Almora Marriage News: मातम में बदली शादी की सारी ‌खुशियां, सात फेरे लेने के बाद एकाएक हो गई दूल्हे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील से एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है। जहां शादी की खुशियो को मातम मे बदलने मे क्षण भर का समय भी नही लगा। बता दे कि रानीखेत मे फेरे के वक्त दुल्हे की मौत हो गई जिससे दोनो पक्षो मे कोहराम मच गया।
(Almora Marriage News)
यह भी पढ़ें- Dehradun Marriage Car Accident: बारात की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त मां बेटे की मौत दूल्हा-दुल्हन घायल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार श्रीधर गंज मुहल्ला निवासी युवती की शादी हल्द्वानी निवासी समीर उपाध्याय से तय हुई थी। जिसकी रानीखेत स्थित शिव मंदिर सभागार में तैयारियां चल रही थी । शुक्रवार को दोपहर‌ के वक्त बैंड -बाजे के साथ नाचते गाते बरातियों के साथ बरात दरवाजे पर पहुंची जिसके बाद विवाह की सारी रस्में होना शुरू हो गई ।कन्यादान हुआ और इसके बाद फेरे की रस्म शुरू हुई। सात फेरे लेकर दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने का प्रण लिया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। फेरे के बाद सभी लोगों ने तालिया बजाकर वर और वधू को बधाईया दी जैसे ही फेरे पूर्ण हुए अचानक से दूल्हा फर्श पर गिर गया। जिसके बाद आनन फानन मे दूल्हे को तुरंत स्थानीय एस एस श्रीवास्तव हास्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक दुल्हे की मौत हो चुकी थी। बताते चले कि चिकित्सको ने मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया है। दुल्हे की मौत से दोनो पक्षो मे कोहराम मचा हुआ है। मृतक दुल्हा हल्द्वानी के मैट्रिक अस्पताल में कार्यरत था वही दुल्हन तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।
(Almora Marriage News)

यह भी पढ़ें- बुधवार देर रात ही रच दी गई थी युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की पटकथा, देखें विडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top