UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: सांड ने ले ली युवक की जान दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
1 min read
Haldwani Bull Attack: बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था युवक, अचानक सांड के सामने आने से बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने तोड़ दिया दम, परिवार में मचा कोहराम….
राज्य में जहां जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है वहीं अब सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु भी लोगों के जी का जंजाल बनने लगे हैं। आए दिन आवारा पशुओं द्वारा स्थानीय लोगों को नुक़सान पहुंचाने की दुखद खबरें सामने आती रहती है। कई बार राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी आवारा पशुओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक की सांड से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Haldwani Bull Attack)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: प्री बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे 12वीं के छात्र की मौत परिवार का था इकलौता चिराग
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं के बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी मनोज जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी बीते सोमवार शाम अपनी बाइक से हल्द्वानी से घर को जा रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान जैसे ही उनकी बाइक राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास पहुंची तो एकाएक सड़क पर उनकी बाइक के सामने एक सांड आ गया। जिससे बाइक सांड से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजनों द्वारा उन्हें राममूर्ति चिकित्सालय बरेली ले जाया गया जहां बीते रोज उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। मृतक मनोज अपने पीछे पत्नी और दो छोटे छोटे मासूम बच्चों सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।
(Haldwani Bull Attack)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में भयावह हादसा, भारतीय सेना का एक जवान शहीद, 3 अन्य गंभीर घायल
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
