Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: NCC cadet Captain Arin Rana of DSB Campus Nainital selected for foreign travel program. DSB Campus Nainital

उत्तराखण्ड

नैनीताल

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के एनसीसी कैडेट का विदेश यात्रा कार्यक्रम के लिए चयन

DSB Campus Nainital: एनसीसी के विदेश यात्रा कार्यक्रम ‘ओवरसीज डिप्लॉयमेंट’ के लिए हुआ कुमाऊं विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट कैप्टन अरिन राणा का चयन, देश भर से चुने गए दस कैडेट्स में शामिल….

राज्य के होनहार युवा वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आए दिन हम आपको राज्य के इन होनहार युवाओं से रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन एनसीसी के विदेश यात्रा कार्यक्रम ‘ओवरसीज डिप्लॉयमेंट’ के लिए हुआ है। जी हां… हम बात कर रहे हैं कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के 5 यूके नेवल विंग के एनसीसी कैडेट कैप्टन अरिन राणा की, जो आगामी 22 से 25 मार्च तक सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया का भ्रमण करेंगे। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। सबसे खास बात तो यह है कि एनसीसी के विदेश यात्रा कार्यक्रम ‘ओवरसीज डिप्लॉयमेंट’ 2023 हेतु पूरे देश से मात्र 10 एनसीसी कैडेटों का चयन किया गया है, जिनमें अरिन भी शामिल हैं।
(DSB Campus Nainital)
यह भी पढ़ें- Karan thapliyal Oscar award: पौड़ी गढ़वाल के करन थपलियाल की डॉक्यूमेंट्री को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

इस संबंध में डीएसबी परिसर नैनीताल यूनिट के एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह ने बताया कि ओवरसीज डिप्लॉयमेंट के लिए चयनित एनसीसी कैडेट भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे। जो आगामी 22 मार्च से 25 मार्च तक चलेगी। साथ ही इस कार्यक्रम तहत चयनित कैडेटों को भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें सैन्य गतिविधियों में प्रयोग किये जाने वाले अन्य उपकरणों की जानकारी भी दी जाएगी। सब लेफ्टिनेंट शाह ने कहा कि अरिन से पहले डीएसबी परिसर के कैडेट दाबेश कोरंगा भी एनसीसी के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत मॉल द्वीप की यात्रा कर चुके हैं।
(DSB Campus Nainital)

यह भी पढ़ें- Neerja yadav uttarakhand police: उपनिरीक्षक नीरजा संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के पुलिस कमांडर के लिए चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top