Connect with us
पौड़ी गढ़वाल: महिला के मुंह से श्वास नली में चली गई जोंक डॉक्टरों ने निकाली बाहर देखें वीडियो

Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी गढ़वाल: महिला के मुंह से श्वास नली में चली गई जोंक डॉक्टरों ने निकाली बाहर देखें वीडियो

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी गढ़वाल: महिला के मुंह से श्वास नली में चली गई जोंक डॉक्टरों ने निकाली बाहर देखें वीडियो

1 min read

Pauri Garhwal news today: पानी से सांस नली तक पहुंच गई जोंक, लगातार आ रहा था मुंह से खून, एक महीने बाद सामने आया सच, तब जाकर हुआ आपरेशन…

उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्रों में लोग अधिकतर अभी भी अधिकतर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी पीते हैं। इसके अतिरिक्त नलों में आने वाला पानी भी किसी नदी नाले से बिना फिल्टरिंग के आता है। ऐसे में कई बार पानी में रहने वाले छोटे-छोटे जीव जंतु यथा जोंक आदि भी ग्रामीणों की नाक या मुंह में चले जाते हैं। कई बार तो यह जीव जंतु मानव शरीर के अंदर भी जीवित अवस्था में रहते हैं। जिससे आगे चलकर ग्रामीणों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला आज राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर क्षेत्र से सामने आ रहा है जहां एक महिला के सांस नली में 5 सेंटीमीटर लंबी जोंक चली गई।
(Pauri Garhwal news today)

यह भी पढ़ें- बागेश्वर: बेटी के पत्र ने खोल दिया मां और तीन बच्चों की मौत का राज, सड़े गले मिले थे शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर कीर्तिनगर ब्लॉक के दूरस्थ डांगचौरा गांव निवासी दीपा देवी बीते एक महीने से मुंह में खून आने की समस्या से परेशान थी। बताया गया है कि काफी दवा खाने के बाद भी उन्हें इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते परिजन दीपा को लेकर श्रीनगर बेस अस्पताल के ईएनटी ओपीडी पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में पता चला कि महिला के सांस नली में एक जिंदा जोंक फंसा है। जिससे जहां महिला और उसके परिजनों की सांसें तेज हो गई वहीं जांच करने वाले चिकित्सकों समेत पूरा अस्पताल प्रशासन भी हैरान रह गया। जिसके बाद डॉक्टर रविंद्र बिष्ट और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा दूरबीन विधि के जरिए ऑपरेशन कर जोंक को बाहर निकाला। फिलहाल जोंक से ग्रसित महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।
(Pauri Garhwal news today)
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब टनकपुर पिथौरागढ़ हाइवे में रात्रि में भी कर सकेंगे सफर DM ने दी अनुमति

इस संबंध में महिला का आपरेशन कर जोंक निकालने वाले डॉक्टर रविन्द्र बिष्ट ने बताया कि महिला के मुंह के रास्ते जोंक चला गया था। जिससे उसके मुंह से एक महीने से लगातार खून आ रहा था। जांच में पाया कि महिला के सांस नली में जिंदा जोंक फंसा है। जो उनकी सांस नली को चूस रहा था। जिसकी वजह से लगातार खून आ रहा था। फिलहाल ऑपरेशन कर जोंक को बाहर निकाल दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे अधिक हैरानी वाली बात तो यह थी कि पहले नाक में जोंक जाने की शिकायत होती थी, लेकिन यह पहला केस था, जिसमें महिला के सांस नली में जोंक फंसा मिला। उन्होंने कहा कि जोंक से बचने के लिए लोगों को प्राकृतिक स्रोतों, धारे या झरने का पानी सीधे नहीं पीना चाहिए। पानी को बर्तन में लेकर छानकर पीना चाहिए, ताकि इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।
(Pauri Garhwal news today)

यह भी पढ़ें- Ankita Bhandari Pithoragarh: मां पहाड़ में हैं पोस्ट मास्टर बेटी अंकिता भंडारी बन गई सहायक अनुभाग अधिकारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top