Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड के कुंदन सिंह बिष्ट राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक में ऑफिसर के लिए चयनित
अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के कुंदन सिंह बिष्ट राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक में ऑफिसर के लिए चयनित
By
1 min read
Kundan Singh Bisht Uttarakhand: सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं कुंदन, कड़ी मेहनत से पाया मुकाम, नाबार्ड में आफिसर के पद पर हुआ चयन….
राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी अभूतपूर्व उपलब्धियों से अनेकों बार समूचे उत्तराखंड को गौरवान्वित करने वाले राज्य के इन होनहार युवाओं से आए दिन हम आपको रूबरू कराते ही रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) में आफिसर के पद पर चयनित हो गए हैं। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के जैंती क्षेत्र के कुटोली गांव निवासी कुंदन सिंह बिष्ट की। कुंदन की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(Kundan Singh Bisht Uttarakhand)
यह भी पढ़ें- Sumit Bhatt CDS Uttarakhand: पिथौरागढ़ के सुमित भट्ट का सीडीएस में चयन, देश में हासिल की दूसरी रैंक
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में कुन्दन ने बताया कि उनका चयन राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) में आफिसर के पद पर हो गया है। बता दें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सैनिक स्कूल अल्मोड़ा से प्राप्त करने वाले कुन्दन ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी से स्नातक एवं शारदा यूनिवर्सिटी से बैंकिंग एवं फाइनेंस विषय में एमबीए की डिग्री हासिल की है। बताते चलें कि बचपन से पढ़ाई में अव्वल दर्जे के छात्र रहे कुंदन सिंह बिष्ट, एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता प्रताप सिंह बिष्ट जहां भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है वहीं उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं। कुंदन अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं दोस्तों को देते हैं जिन्होंने इस सफर में पग-पग पर उनका साथ दिया। आपको बता दें कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का हेड ऑफिस मुम्बई, महाराष्ट्र में है जो की भारत का एक शीर्ष बैंक है। जिसको कृषि ऋण से जुड़े क्षेत्रों में, योजना और परिचालन के नीतिगत मामलों में तथा भारत के ग्रामीण अंचल की अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए मान्यता प्रदान की गयी है।
(Kundan Singh Bisht Uttarakhand)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand:थाईलैंड में गूंजा चमोली का नाम, मुन्नी देवी ने भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक
1 min read थाईलैंड में चमोली की बेटी का जलवा, मुन्नी देवी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का…
Read More
Dehradun SIR: देहरादून में SIR ड्यूटी पर BLO से मारपीट, नशे में धुत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
1 min read Dehradun SIR Duty News: देहरादून में SIR ड्यूटी के दौरान बीएलओ पर हमला, नशे में धुत दो…
Read More
Haridwar accident news today: हरिद्वार में भीषण हादसा दादा-दादी और 5 वर्षीय पोते की गई जिंदगी
1 min read Haridwar road Accident today haridwar accident today haridwar accident news today haridwar breaking news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी में देवरानी पर गंभीर आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरों का दुरुपयोग
1 min read Haldwani Cyber Crime News: हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद पहुंचा साइबर अपराध तक, महिला ने देवरानी पर फर्जी…
Read More
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
