Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: If seen missing women bishambari tamta of chamoli with three children, please contact.

उत्तराखण्ड

चमोली

उत्तराखंड: पहाड़ से महिला तीन बच्चों के साथ लापता कहीं दिखे तो जरूर संपर्क करें

Uttarakhand Missing Women: अब विवाहित महिला हुई अपने तीन बच्चों के साथ लापता, पोस्ट को शेयर कर परिजनों की करें मदद…

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार आ रही किशोरियों, अविवाहित युवतियों के लापता होने की खबरों के बीच राज्य के चमोली जिले से एक 30 वर्षीय विवाहित महिला के तीन बच्चों के साथ लापता होने की खबर सामने आ रही है। लापता महिला का नाम बिंदेश्वरी टम्टा बताया गया है जबकि बच्चों की पहचान 7 वर्षीय नितिन कुमार, 99 वर्षीय समीर टम्टा एवं 5 वर्षीय हिमांशी के रूप में हुई है। परेशान परिजन, लापता स्वजनों की तलाश में परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अपने सभी नाते-रिश्तेदारों तथा बिंदेश्वरी के सभी दोस्तों से बात करने तथा काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया के आम जनता से गुमशुदा महिला और उसके तीन बच्चों के दिखाई देने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है।
(Uttarakhand Missing Women)

यह भी पढ़ें- Chamoli girl missing: एक और युवती निकिता हुई लापता कहीं दिखे तो जरूर संपर्क करें

चमोली पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले गए फोटो में बिंदेश्वरी को ग्राम कमला गैर देवराड़ा थराली थाना क्षेत्र की निवासी बताया गया है। उसका हुलिया इस प्रकार बताया गया है। रंग गेहुंआ, उम्र 30 वर्ष, नाक, कान, आंख औसत, एवं कद ,4 फीट 6 इंच एवं पहनावा – काले रंग का सूट सलवार। जबकि उसके बच्चों का हुलिया इस प्रकार बताया गया है। नाम- नितिन, उम्र 7 वर्ष, नाक, कान, आंख औसत, रंग गेहुंआ, एवं कद 3 फुट 8 इंच। नाम- हिमांशी, उम्र 5 वर्ष, नाक, कान, आंख औसत, रंग गेहुंआ, एवं कद 3 फुट 2 इंच। नाम- समीर, उम्र 9 वर्ष, नाक, कान, आंख औसत, रंग गेहुंआ, एवं कद 4 फुट 3 इंच।चमोली पुलिस के साथ ही देवभूमि दर्शन भी आपसे अपील करता है कि जिस किसी को भी लापता बिंदेश्वरी एवं उसके बच्चों के बारे में कोई भी सूचना मिलती है , या वह कही भी नजर आती है तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की कृपा करे। लापता महिला और बच्चों को उनके परेशान परिजनों से मिलाने में मदद करे।
(Uttarakhand Missing Women)

पोस्ट को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर परेशान परिजनों की मदद करे ,गुमशुदा महिला और बच्चों का पता चलने पर इन नंबरों पर संपर्क करे ⇓
कार्यालय पुलिस अधीक्षक चमोली: 01372-252134
निवास पुलिस अधीक्षक चमोली: 01372-252133
थानाध्यक्ष थराली: 9411110217

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Trending

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Uttarakhand songs: Mamta Arya jhoda chachari song with nand Kishor Pandey
Uttarakhand: new beautiful kumaoni songs chahaa uttarakhandi released voice of Mamta Arya and Mahesh Kumar. Mamta Arya songs
Uttarakhand song: Singer Kishan Mahipal new song jhamm pichodi was released with Pannu Gusain acting. Kishan Mahipal new song
Uttarakhand: Young singer Priyanka Meher new garhwali song rangili pichhodi released. Priyanka Meher new song
Uttarakhand: Daksh Karki new Kumaoni song released with Bhawana Kandpal performance. Daksh karki new song
Uttarakhand: new Kumaoni song bawari pahadi released by Deepa Pant & Mahesh Kumar with Ganesh bhatt.
Uttarakhand: Singer Mamta Arya and Rakesh Kanwal new Kumaoni song he bhouji released. Mamta Arya Kumaoni Song
Folk singer Khushi Joshi Digari's beautiful Jhoda Chanchari song 'Dhura Patala (Dyo ki bochhara)' released.

Title

To Top