Connect with us
Uttarakhand news: road accident in pauri garhwal, Scooty rider girl Nandini Kotiyal died. Nandini Kotiyal Road Accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Nandini Kotiyal Road Accident: पौड़ी में स्कूटी सवार युवती की सड़क हादसे में मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

Nandini Kotiyal Road Accident: पौड़ी में स्कूटी सवार युवती की सड़क हादसे में मौत

1 min read

Nandini Kotiyal Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में हुई युवती की मौत, गढ़वाल यूनिवर्सिटी से कर रही थी पीएचडी…

उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है।‌ अब तक ना जाने कितने ही लोगों को काल का ग्रास बना चुकी दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर आज राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर हुई भीषण सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। बताया गया है कि यह दर्दनाक सड़क हादसा मलेथा में पेट्रोल पंप‌ के पास उस समय घटित हुआ जब एक अनियंत्रित बस ने युवती की स्कूटी को भयावह टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने गंभीर रूप से घायल युवती को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड दिया।
(Nandini Kotiyal Road Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दो भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा मौके पर तोड़ा दम, पूरे क्षेत्र में हड़कंप

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मृतक युवती की पहचान नंदनी कोटियाल पुत्री शैलेन्द्र शास्त्री के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतका नंदनी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग से पीएचडी कर रही थी। इस दुखद हादसे से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस विभाग की टीम आरोपी बस चालक की तलाश में जुट गई है।
(Nandini Kotiyal Road Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top