Connect with us
Champawat news: family had arrived with Purnagiri temple tanakpur but 10-year-old son died in accident. purnagiri temple tanakpur

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / चम्पावत: मां पूर्णागिरि का डोला लेकर पहुंचे थे लेकिन 10 वर्षीय बेटे की ट्रैक्टर ट्रॉली में दबने से मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

चम्पावत: मां पूर्णागिरि का डोला लेकर पहुंचे थे लेकिन 10 वर्षीय बेटे की ट्रैक्टर ट्रॉली में दबने से मौत

1 min read

purnagiri temple tanakpur: दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्चे ने मौके पर ही तोड़ दिया दम, परिजनों में मचा कोहराम, मातम में तब्दील हुई सारी ‌खुशियां…..

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दर्दनाक सड़क दुघर्टना की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां टनकपुर स्थित प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं घटनास्थल पर भी मातम पसर गया।
(purnagiri temple tanakpur)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सेल्फी लेने के चक्कर में दो सगे भाई डूबे नदी में अभी तक कोई खबर नहीं

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार पूरनपुर से देवी मां का डोला लेकर पहुंची श्रद्धालुओं की एक टोली जैसे ही चिलियाघोल के पास पहुंची तो डोले में शामिल महादिया पूरनपुर निवासी दस वर्षीय गौरव पुत्र घनश्याम अचानक ट्रैक्टर-ट्राॅली के टायर के नीचे दब गया। देखते ही देखते उसने मौके पर ही दम तोड दिया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गौरव एक ट्रैक्टर में जुड़ी दो ट्राॅलियों के बीच चल रहा था। चिलियाघोल के पास अचानक जब वह ट्राॅली में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से सड़क पर गिरकर ट्राॅली के टायर की चपेट में आ गया।
(purnagiri temple tanakpur)

यह भी पढ़ें- Nandini Kotiyal Road Accident: पौड़ी में स्कूटी सवार युवती की सड़क हादसे में मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top