Connect with us
Uttarakhand news: newly married woman Manisha Bora died suicide in someshwar almora today. Someshwar News Today

Home / अल्मोड़ा / Someshwar news today अल्मोड़ा: नवविवाहिता की शादी के 10 दिन बाद मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

Someshwar news today अल्मोड़ा: नवविवाहिता की शादी के 10 दिन बाद मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

1 min read

Someshwar News Today: शादी के बाद दोनों पति-पत्नी पहली बार आए थे दुल्हन के मायके, संदिग्धावस्था में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता मनीषा…

राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां 10 दिवस पूर्व डोली में बैठकर बाबुल के घर से विदा लेने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। बताया गया है कि इन दिनों मृतका पति के साथ पहली बार अपने मायके आई हुई थी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं महज 10 दिन के भीतर पत्नी के आकस्मिक निधन से पति पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
(Someshwar News Today)

यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल Yashpal rawat daughter marriage: अब भाजपा नेता यशपाल रावत ने की बेटी की शादी रद्द

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के लोद‌ घाटी के नाग गांव की रहने वाली मनीषा बोरा की शादी बीते 10 म‌ई को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले नंदन सिंह के साथ संपन्न हुई थी। बता दें कि नंदन का परिवार मूल रूप से बागेश्वर के दानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। शादी के बाद दोनों पति पत्नी बीते गुरुवार को ही पहली बार मुरादाबाद से नाग गांव आए थे। बेटी और दामाद को घर आया देख परिजन काफी खुश थे। लेकिन बीती रात मनीषा ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। जिससे परिजनों की सारी ‌खुशियां पल भर में ही मातम में तब्दील हो गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मनीषा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा क्योंकि पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई है। पुलिस ने मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।
(Someshwar News Today)

यह भी पढ़ें- Preeti Jaguri Graphic Era: उत्तराखंड: रोडवेज बस ने शिक्षिका को मारी टक्कर मौके पर तोड़ा दम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top