Connect with us
Uttarakhand news: Roadways bus filled with 40 passengers fell into a deep gorge accident in roorkee haridwar. Haridwar Roadways Bus accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: 40 यात्रियों से भरी रोडवेज बस गिरी गहरी खाई में, मची चीख पुकार

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: 40 यात्रियों से भरी रोडवेज बस गिरी गहरी खाई में, मची चीख पुकार

1 min read

कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, घटना के बाद मौके से फरार हुआ कार चालक….

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबरें सुनने को ना मिलती हों। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां रुड़की के समीप मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस एकाएक खाई में गिर गई। बताया गया है कि यह भयावह सड़क हादसा दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर उस समय घटित हुआ जब बस चालक सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश कर रहा था। बस के खाई में समाते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रियों से भरे वाहन के बीच सड़क में ब्रेक फेल मची चीख-पुकार

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कार चालक के मौके से फरार होने की खबर सामने आ रही है। वो तो गनीमत रही कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। अन्यथा हादसे का अंजाम और भी अधिक भयावह हो सकता था। बताया गया है कि इस सड़क हादसे में रोडवेज बस चालक सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Someshwar news today अल्मोड़ा: नवविवाहिता की शादी के 10 दिन बाद मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top