Connect with us
Uttarakhand news: Kanchan Dimri of Sweeli village Rudraprayag passed UPSC exam. Kanchan dimri UPSC Rudraprayag

Home / UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT / Kanchan dimri UPSC Uttarakhand: उत्तराखण्ड की कंचन डिमरी ने यूपीएससी परीक्षा की उत्तीर्ण

UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT उत्तराखण्ड

Kanchan dimri UPSC Uttarakhand: उत्तराखण्ड की कंचन डिमरी ने यूपीएससी परीक्षा की उत्तीर्ण

1 min read

Kanchan dimri UPSC uttarakhand: कंचन ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम, सामान्य परिवार से रखती है ताल्लुक

उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा कर राज्य को गौरवान्वित कर रही हैं। सरकारी गैर सरकारी तथा सैन्य क्षेत्र में यहां की बेटियां उच्च पदों पर तैनात होकर अपने क्षेत्र के साथ राज्य का नाम भी रोशन कर रही हैं। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2022 उत्तीर्ण की है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के स्वीली गांव की रहने वाली कंचन डिमरी की । जिन्होंने, ऑल इंडिया लेवल पर 654वीं रैंक हासिल की है। कंचन की इस कामयाबी से परिवार तथा क्षेत्र मे खुशी का माहौल है वही घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ हैं।
(Kanchan dimri UPSC uttarakhand)
यह भी पढ़ें- Kalpana Pandey UPSC IAS: उत्तराखंड की कल्पना पांडे ने UPSC परीक्षा में हासिल की 102 रैंक बनेंगी आईएएस

बता दें कि एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली कंचन ने अपने क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई मिसाल पेश की है। उनके पिता देवी प्रसाद डिमरी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कंचन अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को देती हैं। देवभूमि दर्शन की टीम भी कंचन की इस सफलता पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं देती है।
(Kanchan dimri UPSC uttarakhand)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शैलजा पांडे ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 61वीं रैंक बनी आईएएस अफसर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT

To Top