UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT उत्तराखण्ड
Garima Narula UPSC Exam: उत्तराखंड की गरिमा ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 39 वी रैंक बनेंगी IAS
1 min read
Garima narula UPSC exam: गरिमा ने अपने पहले ही प्रयास में अर्जित की सफलता, आल इंडिया लेवल पर मिली 39वीं रैंक…
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही उत्तराखंड के युवाओं ने अपनी सफलता का परचम लहरा कर एक बार फिर से उत्तराखंड को गौरवान्वित होने का मौका प्रदान किया है। यहां की बेटियों ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करके अपने परिवार क्षेत्र तथा राज्य का नाम रोशन किया है। हम आपको एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। जी हां हम बात कर रहे हैं उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की ईश्वर कॉलोनी निवासी गरिमा नरूला की। जिसने अपने पहले ही प्रयास में 39 वी रैंक हासिल की है।
(Garima narula UPSC exam)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कर्णप्रयाग की मुद्रा गैरोला ने उत्तीर्ण की UPSC परीक्षा बनेंगी आईएएस अफसर
बता दे की गरिमा के पिता विपिन नरूला एक पैथोलॉजी लैब में प्रबंधक हैं वही माता शारदा नरूला ग्रहणी है। बताते चलें कि गरिमा बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं उन्होंने वर्ष 2017 में बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उधम सिंह नगर जिला टॉप किया था। गरिमा की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है वह घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(Garima narula UPSC exam)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
