Connect with us
Uttarakhand Roadways gave a big gift to the passengers, reduced the fare of Volvo bus by Rs 300 from haldwani. Uttarakhand Volvo bus fare

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखण्ड रोडवेज ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात, 300 रूपए कम किया वाल्वो बसों का किराया

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड रोडवेज ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात, 300 रूपए कम किया वाल्वो बसों का किराया

1 min read

Uttarakhand Volvo bus fare: हल्द्वानी से हरिद्वार देहरादून जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, अब सस्ता हो गया वाल्वो बसों में सफर, उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने अन्य रूटों पर भी कम किया किराया…

लगातार बढ़ती हुई महंगाई के बीच उत्तराखण्ड के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। जी हां… अब उत्तराखंड में सफर सस्ता होने जा रहा है। उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने हल्द्वानी देहरादून रूट पर दौड़ने वाली वाल्वो बस के किराए में 336 रूपए की कटौती कर दी है। इस अतिरिक्त अन्य रूपों पर भी वाल्वो बसों के किराए में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की ओर से कमी की गई है। किराया कम होने से जहां अब यात्रियों की जेबों का बोझ काफी कम हो जाएगा वहीं उन्हें कम पैसों में भी अच्छी सुविधा मिल जाएगी।
(Uttarakhand Volvo bus fare)
यह भी पढ़ें- GOOD NEWS: उतराखण्ड से माता वैष्णो देवी के लिए रोडवेज की सुपर डीलक्स वाल्वो बस सेवा शुरू

अभी तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक वाल्वो बसों के किराए में कटौती का कारण सवारियां कम मिलना बताया गया है। इस संबंध में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो के सहायक महाप्रबंधक एस‌एस बिष्ट ने बताया कि अब हल्द्वानी से देहरादून की यात्रा करने वाले लोगों को वाल्वो बसों में 1103 रूपए प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। अभी तक यह 1439 रूपए था।‌ इसी तरह हल्द्वानी से हरिद्वार का किराया भी 1103 प्रति व्यक्ति के स्थान पर 883 रूपए प्रति व्यक्ति कर दिया गया है।
(Uttarakhand Volvo bus fare)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड दिल्ली रूट पर शुरू हो गई इलेक्ट्रिक बसें, ये सब मिलेंगी सुविधाएं

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top