Home / उत्तराखण्ड / नए संसद भवन में छा गई कुमाऊं की ऐपण कला नैनीताल की हेमलता ने बनाई शानदार कलाकृति
उत्तराखण्ड नैनीताल
नए संसद भवन में छा गई कुमाऊं की ऐपण कला नैनीताल की हेमलता ने बनाई शानदार कलाकृति
By
1 min read
new parliament building Hemlata Kabadwal: हेमलता ने राष्ट्रीय फलक पर बिखेरी कुमाऊं की प्राचीनतम लोककला ऐपण की चमक, छा गई नए संसद भवन में उनकी बनाई पेंटिंग….
देश के नवनिर्मित संसद भवन की चर्चाएं इन दिनों समूचे देश विदेश में हो रही है। बीते 28 मई को ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। जिसके बाद से ही यह राजनीतिक जगत के साथ ही राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी चर्चाओं का हिस्सा बन गया था। इस नए संसद भवन के उद्घाटन के साथ ही देश विदेश के लोगों को देवभूमि उत्तराखंड की एक होनहार बेटी की खूबसूरत कलाकृति के भी दीदार करने का मौका मिला। जी हां… हम बात कर रहे हैं राज्य के कुमाऊं मंडल की प्राचीनतम लोककला ऐपण को राष्ट्रीय फलक पर एक नई पहचान दिलाने वाली हेमलता कबडवाल की, जिनकी बनाई ऐपण कलाकृति नए संसद भवन में छा गई है। बताया गया है कि उनकी यह ऐपण कलाकृति उसी पीपल्स वाल में लगाई गई है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 28 मई को किया था। सबसे खास बात तो यह है कि यह वाल पेंटिंग अब तक की सबसे लंबी वाल पेंटिंग में भी शामिल हुई है।
(new parliament building Hemlata Kabadwal)
यह भी पढ़ें- नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले की तैयारियां जोरों पर डीएम वंदना सिंह ने दिए निर्देश
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमलता कबडवाल मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के सतोली गांव की रहने वाली है। उन्होंने जन जननी और जन्मभूमि थीम पर नए संसद भवन के कला दीर्घा के तहत पीपल्स वाल में कुमाऊं की प्राचीनतम लोककला ऐपण का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। बता दें कि राष्ट्रीय ललित कला अकादमी ने इस प्रोजेक्ट के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लोक कलाकारों का चयन किया था। जिनका प्रतिनिधित्व उत्तराखंड की हेमलता कबडवाल ने किया। बताते चलें कि हेमलता ने फाइन आर्ट से एमए किया है। वह पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला की चमक बिखेर चुकी है।
(new parliament building Hemlata Kabadwal)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand police news: राजस्थान के बदमाशों ने उत्तराखण्ड पुलिस पर की फायरिंग
1 min read Uttarakhand police firing today: राजस्थान से आए पांच बदमाशों ने उत्तराखंड पुलिस पर वरसाई गोलियां, मुठभेड़ में…
Read More
Uttarakhand news: पौड़ी मायके जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता
1 min read Uttarakhand news today: मायके जाने के लिए बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता, परिजन चिंतित Uttarakhand…
Read More
Poonam ITBP martyr chamoli: ITBP में तैनात चमोली की पूनम शहीद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
1 min read Poonam Devi ITBP martyr chamoli News today uttarakhand martyr news today चमोली की बेटी पूनम देवी को…
Read More
Anita bishnoi influencer: राजस्थानी इनफ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने लाइव विडियो में पिया जहर हालत नाज़ुक
1 min read Anita Bishnoi influencer Anita bishnoi influencer Rajasthan Jodhpur viral news today सोशल मीडिया स्टार अनीता बिश्नोई ने…
Read More
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर से हो गया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहें सावधान
1 min read Uttarakhand weather Update hindi: पहाड़ से मैदान तक मौसम के बदलेंगे मिजाज Uttarakhand weather Update hindi IMD…
Read More
अल्मोड़ा : मुझोली की लक्ष्मी परिहार का ऐपण कला में ऐसा हुनर, देश-विदेश तक पहुंच रहे उत्पाद
1 min read |Laxmi Parihar Aipan work |Aipan Art Uttarakhand| अल्मोड़ा की बेटी लक्ष्मी परिहार ऐपण कला के जरिए बिखेर…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
