Home / UTTARAKHAND SELF EMPLOYMENT / उत्तराखंड: प्रेरणादायक है इंदिरा की कहानी, कोरोना में गई नौकरी, ऐपण कला बना स्वरोजगार का माध्यम
UTTARAKHAND SELF EMPLOYMENT अल्मोड़ा
उत्तराखंड: प्रेरणादायक है इंदिरा की कहानी, कोरोना में गई नौकरी, ऐपण कला बना स्वरोजगार का माध्यम
1 min read
Uttarakhand: कोरोना काल में गई नौकरी तो इंदिरा ने ऐपण कला (Aipan Art) को बनाया स्वरोजगार (Self-employment) का माध्यम, क्षेत्र की कई अन्य महिलाओं को भी दे रही है रोजगार…
यह सर्वविदित तथ्य है कि राज्य के कुमाऊं-मंडल मे ऐपण का बहुत ही महत्व माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य, शादी समारोह, या त्यौहार सभी में ऐपण को शुभ माना जाता है। एक समय था जब ऐपण कला महज घर की देहली दरवाजों तक ही सीमित थी लेकिन आज यह स्वरोजगार का भी एक सशक्त माध्यम बन चुका है जिससे एक ओर जहां लोक संस्कृति और लोक कला को तो बढ़ावा मिल ही रहा है वहीं दूसरी ओर इससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है। पहाड़ की कई बेटियां आज कुमाऊं की इस पारम्परिक लोककला के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर बन रही है बल्कि अपने हुनर के बलबूते उन्होंने इसे अपनी आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन बना लिया है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं हमारी इसी ऐपण कला को संजो कर रखने वाली अल्मोड़ा की इंदिरा अधिकारी की जिन्होंने अपनी ऐपण कला को व्यवसाय का जरिया बनाकर न केवल खुद के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार का अवसर प्रदान किया है बल्कि वह पहाड़ की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड- ऐपण लोककला को एक नया आयाम दे रही हैं अभिलाषा, देखिए बेहद खुबसूरत तस्वीरें
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले रानीखेत तहसील के मजखाली निवासी इंदिरा अधिकारी नोएडा के एक कॉरपोरेट ऑफिस में कार्यरत थी। बताया गया है कि लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने के बाद इंदिरा अपने गांव अल्मोड़ा लौट आई। बता दें कि नौकरी जाने के बावजूद भी इंदिरा ने हिम्मत नहीं हारी बल्कि अपने बचपन की रूचि को अपनाकर अपनी आय का जरिया स्वयं खोज निकाला। इंदिरा को बचपन से ही ऐपण बनाने में रुचि थी। अपनी इस रुचि को इंदिरा ने अपने आय का जरिया बना लिया। उन्होंने अपने साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए। बताते चलें कि इंदिरा ने मई 2020 में अपने पति भूपेंद्र सिंह अधिकारी के सहयोग से इंद्रा कलारंभ आर्ट्स नामक संस्था की शुरुआत की। अपने साथ-साथ इंदिरा ने 150 अन्य महिलाओं को रोजगार दिया। इंदिरा ने रोजगार के साथ ही जहां एक ओर अपनी विलुप्त होती हुई कुमाऊं की ऐपण संस्कृति को भी बढ़ावा दिया है वहीं दूसरी ओर उन्होंने पारंपरिक ऐपण और होम डेकोर, वाल पेंटिंग आदि को सीधे बाजार और सोशल मीडिया से जोड़कर लोकप्रियता हासिल की है।
यह भी पढ़ें- पूजा ने अपने हुनर से ऐंपण कला को बनाया स्वरोजगार का जरिया, देश-विदेशो से हो रही डिमांड
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
