Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: Ambulance carrying a pregnant woman in ranikhet almora overturned accident. Almora ambulance accident

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में गर्भवती महिला को लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी मची चीख पुकार

Almora ambulance accident: स्टीयरिंग लाक होने से हुआ हादसा, असंतुलित होकर पलटने के बाद सड़क से नीचे मकान की छत पर जा गिरी एंबुलेंस…

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तक पहाड़ से लेकर मैदान तक राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबरें सुनने को मिलती रहती है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां रानीखेत में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस के एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर एक मकान की छत पर गिर जाने से एम्बुलेंस में सवार गर्भवती महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
(Almora ambulance accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में चलती रोडवेज बस के ब्रेक फेल चालक की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील क्षेत्र के गंगोड़ा गांव निवासी एक गर्भवती महिला दीपा नेगी को बुधवार को पेट दर्द की शिकायत हुई। जिस पर उसके स्वजनों ने तुरंत 108 में इसकी सूचना देकर एंबुलेंस मंगाई। समय पर एंबुलेंस के पहुंचने पर गर्भवती महिला और तीमारदार के रूप में उसका एक परिजन उसमें सवार हुए। जिसके बाद एम्बुलेंस मौके से गोविंद सिंह महज राजकीय अस्पताल रानीखेत के लिए रवाना हुई। परंतु जैसे ही एंबुलेंस किलकोट गांव के पास एक मोड़ पर पहुंची तो एकाएक उसका स्टियरिंग लाक हो गया। जिस कारण जैसे ही चालक मोड़ काटने लगा तो एंबुलेंस असंतुलित होकर सड़क के नीचे मकान की छत पर जाकर पलट गई। वो तो गनीमत रही कि एंबुलेंस की रफ्तार धीमी थी अन्यथा हादसे का अंजाम और भी अधिक भयावह होता।
(Almora ambulance accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दुखद घटना बहन से मिलने गए भाई की छत से गिरने से मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Uttarakhand: new songs HMT ghadi released of young singer Shubham Kumar and singer Mamta Arya. Shubham Kumar Songs
Uttarakhand : new Kumaoni songs tyar myar dagad was released of young singer Mamta Arya and Bhupesh Digari. Mamta Arya news Songs
Hema Negi Facebook Page
Uttarakhand: Folk singer Sandeep Sonu very beautiful songs Rangeeli Dhana released. Sandeep Sonu Songs
Neeraj Chuphal Kumaoni Song
Rakesh Khanwal Malu Ve Song
Uttarakhand: very beautiful new Kumaoni songs Paltan Duty of Fauji Lalit Mohan Joshi released. Lalit mohan joshi songs
Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top