उत्तराखण्ड हल्द्वानी
Haldwani masala dosa: हल्द्वानी में यहां मशहूर है ‘साउथ इंडियन मसाला डोसा’
1 min read
Haldwani masala dosa: दक्षिण भारतीय दंपति फूड वैन के जरिए परोसते हैं साउथ इंडियन व्यंजनों का स्वाद, लोगों को खासा पसंद आता है इनका मसाला डोसा….
किसी भी क्षेत्र के प्रसिद्ध भोजन, व्यंजन को वहां के वाशिंदे ही सबसे अच्छी तरह बना सकते हैं। बात अगर साउथ इंडियन भोजन की करें तो इडली, डोसा सांभर आदि को दक्षिण भारतीय लोग जिस अंदाज से बनाते हैं, उनके व्यंजनों में जितना स्वाद आता है वो किसी दूसरे क्षेत्र के लोगों के हाथों से आना संभव नहीं है। बात साउथ इंडियन व्यंजनों की चल रही है तो चलों आज आपको साउथ इंडियन फूड वैन की ओर ले चलते हैं। राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में महिला डिग्री कॉलेज के पास नवाबी रोड पर चलने वाली इस फूड वैन को एक दक्षिण भारतीय दंपति ही चलाते हैं। ‘साउथ इंडियन मसाला डोसा’ के नाम से चलने वाली इस फूड वैन लजीज मसाला डोसा पूरे हल्द्वानी शहर में मशहूर है। इस जायकेदार मसाला डोसा को खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और इसका स्वाद ऐसा होता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं।
(Haldwani masala dosa)
यह भी पढ़ें- देहरादून में फेमस हैं सेठी के छोले कतलम्बे, 70 सालों से लोगों को परोस रहे स्वादिष्ट जायका
बता दें कि इस फूड वैन को एमएस गणेशन और उनकी पत्नी पुंगड़ी चलाते हैं। एमएस गणेशन टीवीएस और अशोका लीलैंड कंपनी में जॉब कर चुके हैं। उन्हें हल्द्वानी की खूबसूरती इतनी भा गई कि रिटायरमेंट होने के बाद भी उन्होंने यही बसने का निर्णय लिया। जिसके बाद 65 वर्षीय गणेशन ने एक फूड वैन के तौर पर अपना व्यवसाय शुरू किया, जिसमें लजीज जायकेदार साउथ इंडियन व्यंजन बनाए जाते हैं। बताते चलें कि वह हर रोज महिला डिग्री कॉलेज के पास शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक अपनी फूड वैन लगाते हैं। वे पनीर मसाला डोसा, मसाला डोसा, अनियन डोसा और इडली सांभर बनाते हैं। खासतौर पर उनका मसाला डोसा लोगों को काफी पसंद आता है। गणेशन कहते हैं कि वह डोसे को बिल्कुल घर की तरह बनाते हैं। अन्य जगहों पर जहां डोसे को सिर्फ एक साइड से पकाया जाता है, वहीं उनके यहां डोसे को दोनों साइड से पकाया जाता हैं। जिससे इसका स्वाद और भी अधिक लाजबाव हो जाता है। इसके अलावा उनकी नारियल चटनी, टमाटर चटनी और सांभर भी लोगों को खासा पसंद आता है।
(Haldwani masala dosa)
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Famous Food: उत्तराखंड के मुख्य एवं प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन (भोजन)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
