Uttarakhand Famous Food: उत्तराखंड के मुख्य एवं प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन (भोजन)
Uttarakhand Famous Food: लजीज स्वाद के साथ ही पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर हैं उत्तराखंड के पारम्परिक व्यंजन, जानिए इनके बारे में खास बातें और बनाने की विधि….
उत्तराखंड राज्य भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी खूबसूरती के साथ–साथ अपने खान–पान और प्रसिद्ध व्यंजनों के लिए जाना जाता है। यहां का खान–पान भी उतना ही लजीज और मनमोहक होता है जितने की यहां की धरा और हसीन पहाड़ी वादियां। यहां का पारंपरिक खान–पान स्वादिष्ठ ही नहीं बल्कि पौष्टिक तत्वों से भरपूर भी होता है। यह विटामिन से लेकर कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। यहां के पारंपरिक भोजन की बात करे तो इनमें सबसे पहले जो उत्तराखंड के प्रत्येक घरों में बनता है वह है– आलू के गुटके, कंडाली का साग, आलू की थिच्वानी, गहत का फानू , चैंसू , झोली, कोदे मंडूवे की रोटी, कोदा की बाडी, झंगोरे का भात, काफुली, भट्ट की चुड़कानी, रायता रैलू, सरसों राई और मूली के पत्तों की हरी सब्जी और लाल मिर्च, गहत की दाल, गहत दाल के परांठे, चोलाई की मीठी रोटी, जंगली मशरूम की सब्जी, पापड़ के पत्तों का साग, झंगोरे का छंछया , भट्ट की भटवानी, इत्यादि लगभग उत्तराखंड के सभी घरों में बनता है और यह उत्तराखंड का पारंपरिक भोजन है। यहां के पारंपरिक मीठे भोजन की बात करे तो इसमें रोटना, अरसे, झंगोरे की खीर, सिंगौरी की मिठाई, बाल मिठाई, गुलगुले, आदि प्रसिद्ध है। आइए हम आपको बताते हैं कि उत्तराखंड के यह पारंपरिक व्यंजन कैसे बनाए जाते हैं और इनमें क्या क्या पौष्टिक तत्वों की मात्रा पाई जाती है।
(Uttarakhand Famous Food)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जाड़ों के दिन और गहत की दाल, कर देगी सब गम्भीर बीमारियों का रामबाण इलाज
1. आलू की थिच्वानी:- यह बहुत ही लोकप्रिय एवं स्वादिष्ठ पहाड़ी भोजन है जिसमें अत्याधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। यह भोजन स्वाद में बड़ा ही स्वादिष्ट होता है और इसे अधिकतर मात्रा में चावल के साथ ही खाया जाता है। इसे सिलबट्टे में पीस कर बनाया जाता है और यह स्वाद में हल्का कसैला भी होता है।
2. गहत का फाणु :- यह व्यंजन उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र का प्रमुख व्यंजन है जो खाने में बड़ा लाजवाब होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे आप आसानी से बना सकते हो जिसके लिए आपको रातभर पानी में गहत की दाल को भिगो के रखना होता है और सुबह आप सिलबट्टे में इसे बारीक पीसकर इसका गाड़ा पेस्ट तैयार करके हल्के से तेल में इसको भूनकर नमक मसाले मिलाकर स्वादिष्ट फाणु आसानी से तैयार कर सकते हैं।
3.बाड़ी :- बाड़ी उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध भोजन में से एक है इसके चर्चे उत्तराखंड तक ही सीमित नही बल्कि देश–विदेशो मे भी यह प्रसिद्ध है। यह खाने में बड़ा ही स्वदिष्ट होता है तथा इसमें सबसे अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसे सेहत की दृष्टि से बड़ा फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो यह भोजन हर कोई खा सकता है लेकिन बुजुर्गों द्वारा इसे उत्तराखंड में अधिकतर खाया जाता है। इसे कोदे के आटे को पीसकर लोहे की कढ़ाई में गरम पानी मे उबालकर बनाया जाता है। यह स्वाद में हल्का फीका और नमकीन होता है और यह हार्टअटैक जैसे बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।
(Uttarakhand Famous Food)
यह भी पढ़ें- जाड़ों के दिनों और पहाड़ी निंबू का स्वाद , जानिए सने हुए निंबू के ये बड़े फायदे
4.कोदा की रोटी :- यह उत्तराखंड में सबसे अधिक खाया जाने वाला पारंपरिक व्यंजन है जिसे खूब पसंद किया जाता है। लगभग सभी घरों में कोदा या मंडुवा की रोटी बनाई और खाई जाती है। बता दें कि यह कैल्सियम, आयरन और प्रोटीन का भरपूर स्रोत है जिसको खाने से शरीर मे ताकत आती है। यह डाइबिटीज़ पीड़ितों के लिए एक स्वादिष्ट और निरोगी भोजन होता है। यह कोदे मंडुवे के आटे को पीसकर इसकी रोटी बनाकर घी के साथ खाया जाता है जो बड़ा ही स्वदिष्ट और मजेदार होता है।
5. कंडाली का साग :- यह उत्तराखंड में खाया जाने वाला एक बहुत ही खास प्रकार का पारंपरिक व्यंजन एवं सब्जी है जिसे कंडाली या बिछु घास के पत्तियों द्वारा बनाया जाता है। इसमे भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन और फाइबर पाया जाता है। यह खाने में बड़ा लजीज होता है। इसका लुफ्त आप भात एवं रोटी में भुनी हुई लालमिर्ची के साथ खाकर उठा सकते हो।
6. आलू के गुटके :- आलू के गुटके बनाने के आलू को उबालकर तैयार की हुई एक पहाड़ी व्यंजन है जो कि सभी के द्वारा बहुत ही पसंद की जाती है। इसे आलू को उबालकर उसके टुकड़े करने के बाद सरसों के दाने से तड़का लगाकर बनाया जाता है जो कि बड़ा स्वादिष्ट होता है।
7.चैंसू :- यह ठंडियो में खाया जाने वाला एक उत्तराखंडी स्वादिष्ठ व्यंजन है जिसे दालों में खासकर उड़द और भट्ट की दाल को पीसकर बनाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। साथ ही यह शरीर को गर्मी और हड्डियों को ऊर्जा देता है।
(Uttarakhand Famous Food)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के गहत की दाल स्वाद में लाजवाब.. गम्भीर बीमारियों के लिए रामबाण इलाज
8. झोली :- यह छांछ और बेसन या चावल के आटे को मिलाकर बनाया जाने वाला वाला एक प्रकार का व्यंजन है जो दिखने में आकर्षक और खाने में अत्याधिक स्वादिष्ट होता है। यह चावल के साथ खाया जाता है और शरीर के तापमान को नियंत्रण में रखता है। इसमें राई पहाड़ी बीजों का तड़का दिया जाता है जिसे इसका स्वाद और दोगुना बढ़ जाता है।
9. झंगोरे का भात :- यह चावल की भांति ही झंगोरे के दाने से उबालकर बनाया जाने वाला स्वादिष्ठ व्यंजन है। इसमें भरपूर मात्रा मे प्रोटीन, कैल्शियम व फाइबर पाया जाता है। इस झंगोरे के भात में एक प्रकार की अलग ही खुशबू आती है। यह खाने में थोड़ा सूखा और मोटा होता है मगर पाचन तंत्र और ब्लड शुगर जैसे बीमारियों से आदमी को दूर रखती है।
10. काफुली :- यह पालक के पत्तों से बनाया जाने वाला पारंपरिक व्यंजन है जिसे पालक के पत्तों को सिलपट्टे में पीसकर मेथी के दानों के तड़के के साथ बनाया जाता है। यह फाइबर युक्त भोजन है जो खाने में अत्यधिक स्वादिष्ट होता है।
11. धापड़ी :- यह गढ़वाल क्षेत्र में खाया जाने वाला एक प्रकार का व्यंजन है जो हरी सब्जियों जैसे मूली के पत्त्ते, सरसों के पत्ते आदि से बनाया जाता है। यह चावल के साथ खाया जाता है तथा यह इन लोगों के लिए बहुत ही लाजवाब चीज है जो हरी सब्जियों के शोकीन होते हैं। ये स्वाद में बड़ा ही अच्छा और झटपट बनने वाला व्यंजन है।
(Uttarakhand Famous Food)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भट्ट के डुबके और चौसा, स्वाद में लाजवाब इन गंभीर बीमारियों का रामबाण इलाज
12. भट्ट की चुड़कानी :- यह भट्ट की दाल को हल्के से तेल में भूनकर नमक मिर्च के साथ बनाया जाता है। यह एक प्रकार की दाल है जो चावल के साथ खाया जाता है। यह खाने में स्वदिष्ठ के साथ–साथ काफी गाड़ा होता है। यह शरीर को तुरंत गर्माहट देता है।
13. भट्ट की भटवाणी :- यह भट्ट दाल को पीसकर बनाया जाता है जिसमें दाल को थोड़ा तवे में भूनकर उसके बाद बारीक पीसकर बनाया जाता है। यह भी झटपट तैयार होने वाली एक प्रकार की दाल है। इसे बड़े चाव के साथ भात यानी चावल के साथ खाया जाता है। इसे खाने से शरीर को भरपूर मात्रा मे प्रोटीन प्राप्त होता है।
14. झंगोरे का छंछ्या :- यह झंगोरे के दानों को गर्म पानी मे कुछ देर पकाकर उसमे छांछ मिलाकर पकाया जाने वाला व्यंजन है जो खाने में बड़ा स्वादिष्ट और मजेदार होता है।
15. लाल चावल और उड़द की दाल की मिक्स खिचड़ी:- यह उत्तराखंड के पहाड़ी लोगों द्वारा बहुत ही अत्यधिक मात्रा में सेवन किए जाने वाला भोजन है जिसे उत्तराखंड में उगने वाले लाल चावल और उड़द की दाल को मिक्स करके बनाया जाता है। यह व्यंजन यहां के लोगों दारा खूब पसंद किया जाता है। इस व्यंजन के सेवन से सर्दी, बुखार इत्यादि में आराम मिलता है।
16. जंगली मशरूम की सब्जी:- यहां के जंगलों में कुछ खास प्रकार के मशरूम या च्यू मिलते है जिनकी खास प्रकार की सब्जी बनती हैं। इनका सेवन अत्याधिक फायदेमंद होता है तथा खाने में भी यह अत्यधिक स्वादिष्ट होता है। इसको नमक में डालकर पहले उबाला जाता है फिर इसकी सब्जी बनाई जाती है।
(Uttarakhand Famous Food)
यह भी पढ़ें- देवभूमि के अमृत रूपी काफल में छिपे हैं कई गंभीर बीमारियों के इलाज KAFAL FRUIT BENEFITS
17. पापड़ के पत्तों का साग (भुजी):- पापड़ के बड़े–बड़े पत्तों को निकालकर इनकी हरी सब्जी बनायी जाती है। यह खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ कैल्शियम तत्वों से भरपूर होता है। इसको भूनी हुई लाल मिर्ची के साथ जायका लगा के खाया जाता है।
18. सरसों मूली के पत्तों की हरी सब्जी (भुजी) :- इसे जीरा या राई के बीजों का तड़का लगाकर बनाया जाता है। इस सब्जी में सरसों और मूली के पत्तों को काटकर इसकी सब्जी बनायी जाती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ–साथ पोष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। यह रोटी के साथ–साथ दाल और चावल के साथ भी खाया जाने वाला व्यंजन है।
19. रायता(रैलू):- यह पहाडियों का सबसे तरल पेय पदार्थ है जिसे आमतौर पर लगभग हर दिन बनाया जाता है। यह छांछ या दही से बनता है। इसमें हल्दी, नमक और खीरा (ककड़ी) को बारीक कूटकर मिलाने के बाद पिया जाता है, साथ ही यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
20. झंगोरे की खीर :- इसमे झंगोरे के दानों को भिगोकर रखा जाता है और बाद में उसमे दूध और पानी मिलाया जाता है यह खीर की भांति ही बड़ी स्वादिष्ट होती है।
21. अरसे :- यह चावल के आटे से बनने वाला उत्तराखंड का बहुत फेमस व्यंजन है। इसे आटे के साथ गुड मिलाकर बनाया जाता है। इसमें चावल को पीसकर आटा तैयार करके बनाया जाता है और उसके बाद तेल में तला जाता है।.
(Uttarakhand Famous Food)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बेड़ू भी होने लगा धीरे-धीरे विलुप्त, बेडू पाको बारोमासा तक रह गया सिमित
22. लाल चावल का मीठा भात :- यह उत्तराखंड के पहाड़ी इलाक़ों में होने वाले लाल चावलों से बनाया जाने वाली खीर है जो खाने में अत्याधिक स्वादिष्ट होती है। इसमें चावलो को दूध और पानी के साथ पकाया जाता है। यह पेट की गर्मी को कम करता है।
यह तो थे उत्तराखंड के कुछ लजीज व्यंजन जो खाने के साथ–साथ पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इनके अलावा भी उत्तराखंड में कई प्रकार के पारंपरिक व्यंजन खाए और बनाये जाते है। अगर आपको कभी मौका मिले तो उत्तराखंड के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का जरूर लुफ्त उठाए।
(Uttarakhand Famous Food)
यह भी पढ़ें- पहाड़ी फलो का राजा काफल: स्वाद में तो लाजवाब साथ ही गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण इलाज
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
