Uttarakhand Police उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन, विभाग में दौड़ी शोक की लहर
1 min read
Dheeraj Bhandari Uttarakhand police: रूद्रपुर पुलिस लाइन में कार्यरत थे धीरज, एकाएक हो गए बेसुध, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा मौत के वास्तविक कारणों का पता….
राज्य के उधमसिंह नगर जिले से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां रूद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक निधन हो गया है। मृतक जवान की पहचान धीरज भंडारी के रूप में हुई है। इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कांस्टेबल के आकस्मिक निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Dheeraj Bhandari Uttarakhand police)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड पुलिस के लिए दुखद खबर, पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी जवान का निधन
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के छतरपुर निवासी धीरज भंडारी उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती रूद्रपुर पुलिस लाइन में थी। बताया गया है कि दोपहर को वह छतरपुर स्थित एक स्विमिंग पुल में गए थे। इसी दौरान वह एकाएक बेहोश हो गए, जिस पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक धीरज की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का वास्तविक कारण सामने आ पाएगा।
(Dheeraj Bhandari Uttarakhand police)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
