UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, मची चीख पुकार
1 min read
Bageshwar pickup accident: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल…
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां से कभी ना कभी दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबरें सुनने को ना मिलती हों। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक खबर आज राज्य के बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर एक सड़क से नीचे दूसरी सड़क में पलट जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
(Bageshwar pickup accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का जवान नागेंद्र नेगी ड्यूटी के दौरान शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब पौने चार बजे एक पिकअप वाहन गिरेछीना मोटर मार्ग से होते हुए बागेश्वर को आ रहा था। बताया गया है कि जैसे ही पिकअप फल्याटी बैंड के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर ऊपर की रोड से नीचे रोड पर गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार इरशाद अहमद, असलम और साजिद की मौत हुई है जबकि मोहम्मद सुलेमान, जहरान खान और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
(Bageshwar pickup accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बारात की गाड़ी पैराफिट तोड़ खाई में लटकी बारातियों में मची चीख-पुकार
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
