UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
चंपावत में भीषण सड़क हादसा यात्रियों से भरी बस बीच सड़क में पलटी पुलिस ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
1 min read
Champawat bus accident: टनकपुर से रीटा साहिब की ओर जा रही थी बस, 40-50 यात्री थे सवार, अचानक हो गई दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख पुकार….
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी कोने से सड़क दुर्घटना की खबर रोज सुनने को मिलती रहती है ऐसी ही एक और सड़क दुर्घटना की खबर राज्य के चंपावत जिले के सामने आ रही है जहां देर रात 10:04 बजे धौंन से 1 किलोमीटर चंपावत से रीठासाहिब जाने वाली बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क में पलट गई । जिसके बाद बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई तथा वहां पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
(Champawat bus accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: हल्द्वानी से अपने पहाड़ जा रहे थे छात्रसंघ नेता निर्मल रास्ते में ऐसे खींच ले गई मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के चंपावत जिले में यात्रियों से भरी बस बीच सड़क में पलट गई। जिसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे कि बस मे लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे।हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के जान माल की हानि की खबर नहीं है।
(Champawat bus accident)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
