Connect with us
Uttarakhand news: Shivam Rawat of Ramnagar nainital passed of Jawahar Navodaya Vidyalaya exam result. Jawahar Navodaya Vidyalaya result

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: रामनगर के शिवम रावत ने उत्तीर्ण की जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड: रामनगर के शिवम रावत ने उत्तीर्ण की जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

1 min read

Jawahar Navodaya Vidyalaya result: जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए शिवम, कक्षा छः से ग्रहण करेंगे शिक्षा…

बीते दिनों घोषित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के परिणामों में राज्य के अनेकों होनहार नौनिहालों ने सफलता अर्जित की है। जिनमें राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र निवासी शिवम रावत भी शामिल हैं। जो अब कक्षा छह से जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(Jawahar Navodaya Vidyalaya result)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पिथौरागढ़ के आदित्य एवं कविता का नवोदय में चयन, आप भी दें बधाई

बता दें कि शिवम रावत वर्तमान में मेहरा पब्लिक स्कूल पीरूमदारा में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के अथक प्रयासों से शिवम ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। दरअसल मेहरा पब्लिक स्कूल में गुरुकुल कार्यक्रम के तहत विशेष कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें छात्र छात्राओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, आरआईएमसी, सैनिक स्कूल, राजीव और जवाहर नवोदय आदि जैसे विभिन्न स्कूल प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। शिवम भी गुरुकुल कार्यक्रम का हिस्सा थे। जिस कारण उन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है।
(Jawahar Navodaya Vidyalaya result)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड‌ की‌ बेटी मंजू कैड़ा को मिला फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top