Connect with us
Uttarakhand news: Manju Kaira of haldwani received national Florence Nightingale Award 2022. Florence Nightingale Award 2022

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड‌ की‌ बेटी मंजू कैड़ा को मिला फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखण्ड‌ की‌ बेटी मंजू कैड़ा को मिला फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

1 min read

Florence Nightingale Award 2022: हल्द्वानी महिला अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत हैं मंजू, नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ समर्पण के लिए मिला यह सम्मान…

राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। फिर वो चाहे कोई भी कर्म भूमि क्यों ना हो, राज्य की होनहार बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन के बलबूते ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल कर न केवल अपने सपनों को साकार किया बल्कि अनेकों बार समूचे प्रदेश को भी गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्हें राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले की रहने वाली मंजू कैड़ा की, जिन्हें नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ समर्पण के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2022 से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।
(Florence Nightingale Award 2022)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बेटी समृद्धि ने बढ़ाया प्रदेश का मान, भारत सरकार की ओर से मिलेगा पुरस्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में रहने वाली मंजू कैड़ा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। बता दें कि मंजू, महिला अस्पताल हल्द्वानी में नर्स के पद पर कार्यरत हैं। मंजू को फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ट्विटर के माध्यम से मंजू को बधाई देते हुए कहा है, “नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ समर्पण के लिए “राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2022″ से सम्मानित ‘उत्तराखंड की बेटी’ श्रीमती मंजू कैड़ा को मेरी हार्दिक बधाई। नर्सिंग एक ऐसा पेशा है जो जीवन को बेहतर बनाने के लिए करुणा, विशेषज्ञता और अथक समर्पण का प्रतीक है। लोगों की मदद करने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पर बहुत गर्व है। और, मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
(Florence Nightingale Award 2022)

यह भी पढ़ें- Mamta purohit Bageshwar: शिक्षिका ममता को मिला साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार बड़ा प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top