Connect with us
Uttarakhand: bike road accident in gangolihat Pithoragarh, youth Amit Singh died on the spot. Gangolihat bike accident Pithoragarh

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / पिथौरागढ़: गंगोलीहाट में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़: गंगोलीहाट में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम

1 min read

Gangolihat bike accident Pithoragarh: महज 21 वर्ष का था मृतक युवक, दोस्त के साथ लौट रहा था गांव की ओर वापस, बीच रास्ते में ही हो गया यह भयावह हादसा….

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। कुमाऊं मंडल से लेकर गढ़वाल मंडल तक, पहाड़ से लेकर मैदान तक आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां से लगभग रोज ही दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबरें सुनने को ना मिलती हों। दर्दनाक सड़क हादसे की एक ऐसी ही दुखद खबर आज फिर राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक बाइक के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

(Gangolihat bike accident Pithoragarh)
यह भी पढ़ें- नैनीताल: भवाली गरमपानी मार्ग पर भीषण बाइक सड़क हादसा 21 वर्षीय युवक की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के जरमाल गांव निवासी अमित सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, गांव के ही अपने दोस्त संदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह के साथ भूलीगांव के पास बने एक ढाबे से अपनी बाइक वाहन संख्या यूके-04-जेड-2895 से गांव की ओर लौट रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान उनकी बाइक एकाएक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में समा गई। इस भयावह हादसे में 21 वर्षीय अमित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अमित राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। अमित की मां जरमाल गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी है। अमित की असामयिक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
(Gangolihat bike accident Pithoragarh)

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ हादसा: 17 दिन पहले हुई थी उमेश और निशा की शादी, ऐसे खींच ले ग‌ई मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top