Connect with us
उत्तराखण्ड: गोपेश्वर के लोकेश का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन टॉप टेन में बनाई जगह

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: गोपेश्वर के लोकेश का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन टॉप टेन में बनाई जगह

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखण्ड: गोपेश्वर के लोकेश का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन टॉप टेन में बनाई जगह

1 min read

Lokesh Gairola Navodaya result: लोकेश गैरोला ने उत्तीर्ण की जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, परिवार में हर्षोल्लास का माहौल…

बीते दिनों घोषित हुए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के परिणामों में राज्य के क‌ई नौनिहालों ने सफलता अर्जित कर अपने सुनहरे भविष्य की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्राओं की सूची में मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र के रहने वाले लोकेश गैरोला भी शामिल हैं। जिन्होंने टॉप टेन में अपना स्थान पक्का किया है। लोकेश की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।
(Lokesh Gairola Navodaya result)
यह भी पढ़ें- बागेश्वर के युवराज गोस्वामी नवोदय विद्यालय के लिए चयनित परिजनों में खुशी की लहर

बता दें कि लोकेश ने पांचवीं की परीक्षा इसी वर्ष गोपीनाथ चिल्ड्रन एकेडमी गोपेश्वर से उत्तीर्ण की है। लोकेश के पिता भूपेंद्र गैरोला एक वकील हैं और गोपेश्वर कोर्ट में वकालत करते हैं जबकि उनकी मां पीजी कॉलेज में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं। लोकेश ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
(Lokesh Gairola Navodaya result)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: लाट क्षेत्र के नवनीत का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन छठी कक्षा से करेंगे पढ़ाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top