Connect with us
Uttarakhand: bageshwar by election result UPCHUNAV Parvati das and basant kumar... Parvati Das basant Kumar devbhoomidarshan17.com

Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वर उपचुनाव: बागेश्वर सीट पर बीजेपी ने पलटा पासा पार्वती दास चल रही 2177 वोटों से आगे

उत्तराखण्ड बागेश्वर

बागेश्वर उपचुनाव: बागेश्वर सीट पर बीजेपी ने पलटा पासा पार्वती दास चल रही 2177 वोटों से आगे

1 min read

Parvati Das Basant Kumar: आठवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2177 वोटों से आगे, कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे स्थान पर….

उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। आज दोपहर तक बागेश्वर विधानसभा के पांचों प्रत्याशियों का फैसला हो जाएगा। बता दे बीते 5 सितंबर को बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 फ़ीसदी तक मतदान संपन्न हुआ। आपको जानकारी देते हुए बता दे कि बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना में छह चरणों की गिनती पूरी हो चुकी है। वही आज सुबह 8 बजे से बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
(Parvati Das Basant Kumar)
यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें : उत्तराखंड रोडवेज की बसों को दिल्ली में नो एंट्री…

बता दें कि भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास अब तक के नतीजे के मुताबिक 2177 वोट से बढ़त बनाई हुई है। पार्वती दास को 20850 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के बसंत कुमार 18673 वोट के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। उपपा के भागवत कोहली को 616 वोट, नोटा को 805, अर्जुन देव उक्रांद को 358 वोट और सपा के भगवत प्रसाद को 291 वोट मिले है। आज दोपहर 12 बजे तक बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम घोषित होने के कयास लगाए जा रहे है।
(Parvati Das Basant Kumar)

यह भी पढ़ें- UKPSC ने होटल मैनेजमेंट और स्नातक युवाओं के लिए निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन…

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top