Connect with us
UKPSC ने होटल मैनेजमेंट और स्नातक युवाओं के लिए निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन...

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / UKPSC ने होटल मैनेजमेंट और स्नातक युवाओं के लिए निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन…

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

UKPSC ने होटल मैनेजमेंट और स्नातक युवाओं के लिए निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन…

1 min read

UKPSC Management officers Vacancy: 18 सितम्बर है आवेदन की अंतिम तिथि, 7 पदों के आयोजित होगी भर्ती परीक्षा…

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 29 अगस्त को उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रबंधन अधिकारी (राज्य संपत्ति विभाग) के 07 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग के आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। बता दे ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2023 है।
(UKPSC Management officers Vacancy)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: UKPSC ने समूह ग के रिक्त पदों पर निकाली भर्ती अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन…

जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल पदों की संख्या 07 है। बात करें शैक्षिक योग्यता की तो उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कैटरिंग और होटल प्रबंधन में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही 21 से 42 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। आयोग के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों को 9,300 से लेकर 34,800 रूपये (लेवल 8) प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आपको बता दे चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को 100 अंकों का एमसीक्यू आधारित लिखित परीक्षा देना होगा, जिसमें पद योग्यता के अनुसार ही प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन को पूरा करने के लिए नए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर ओटीआर (एक बार पंजीकरण) के माध्यम से खुद को पंजीकृत करना होगा जिसके बाद वह पद के लिए आवेदन कर सकते है। वही जो उम्मीदवार पहले से ही वेबसाइट पर पंजीकृत है, वह अपना मौजूदा यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। साथ ही आपको बताते चले कि उम्मीदवारों को दी गई अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
(UKPSC Management officers Vacancy)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UKSSSC ) ने जारी किया भर्ती कैलेंडर…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top