उत्तराखण्ड चम्पावत
Good News: टनकपुर से मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन को किया गया विस्तारित देखें नया समय
1 min read
Tanakpur Mathura Train Route: अब आगामी 30 जनवरी तक पटरी पर दौड़ती रहेगी यह ट्रेन, रेलवे द्वारा किया गया समय सारिणी में भी बदलाव….
Tanakpur Mathura Train Route
उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल से मथुरा की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। भारतीय रेलवे ने टनकपुर से मथुरा के बीच संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 05062/05061 को आगामी 30 जनवरी 2024 तक विस्तारित कर दिया है। जी हां.. अब यह ट्रेन आगामी 30 जनवरी तक पटरी पार दौड़ती रहेगी। हालांकि रेलवे द्वारा अब इसके समय में भी बदलाव किया गया है। बताया गया है कि अब यह ट्रेन मथुरा से सायं 4 बजकर 45 मिनट पर चलकर रात्रि 10:30 बजे खटीमा तथा 11 बजकर 10 मिनट पर टनकपुर पंहुचेगी।
(Tanakpur Mathura Train Route)
यह भी पढ़ें- Dehradun Pauri Roadways Bus: देहरादून पौड़ी रोडवेज बस सेवा फिर से हुई शुरू
भारतीय रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक टनकपुर से जहां यह ट्रेन संख्या 05062 सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करेगी और 5 बजकर 8 मिनट पर खटीमा, 5 बजकर 40 मिनट पर पीलीभीत होते हुए 11 बजकर 6 मिनट पर मथुरा छावनी पहुंचेगी। बताया गया है कि अब मथुरा छावनी से मथुरा जंक्शन तक यह ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन मथुरा से सायं 4 बजकर 45 मिनट पर चलकर रात्रि 10:30 बजे खटीमा तथा 11 बजकर 10 मिनट पर टनकपुर पंहुचेगी। यह नई समय सारिणी आगामी 1 अक्टूबर से लागू होगी।
(Tanakpur Mathura Train Timing)

यह भी पढ़ें- Good News: पौड़ी गढ़वाल से दिल्ली के बीच शुरू हुई नई ट्रेन….
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
