Connect with us
Uttarakhand news: Uttarkashi Earthquake news today

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखण्ड: भूकंप के झटकों से फिर डोली पहाड़ की धरती, घरों से बाहर दौड़े डरे सहमे लोग

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: भूकंप के झटकों से फिर डोली पहाड़ की धरती, घरों से बाहर दौड़े डरे सहमे लोग

1 min read

Uttarakhand earthquake news today: देर रात महसूस हुए भूकंप के तेज झटकें, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता….

उत्तराखण्ड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोल उठी है। जी हां.. इस बार भूकंप के ये तेज झटकें उत्तरकाशी जिले में महसूस किए गए। जहां बीती रात 02.02 बजे भूकंप के तेज झटकें महसूस होने पर गहरी नींद में सोए लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र जहां मोरी क्षेत्रान्तर्गत सांकरी के सिंगतूर रेंज के वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे बताया गया है वहीं रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1 दर्ज की गई है। फिलहाल अभी तक किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन लगातार महसूस होते भूकंप के झटकों ने स्थानीय लोगों को डराकर रख दिया है।
यह भी पढ़ें- सावधान! उत्तराखण्ड को मिली एक बड़े विनाशकारी भूकंप की चेतावनी

आलम यह है कि हल्के से झटके महसूस होने पर ही लोग किसी अनिष्ट की आंशका से अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। ऐसा हों भी क्यों ना हाल ही में नेपाल में आए भूकंप के तेज झटकों ने भीषण तबाही जो मचाई है। इतना ही नहीं भूवैज्ञानिकों द्वारा भी उत्तराखण्ड में कभी भी भूकंप द्वारा भीषण तबाही मचाने की चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें कि भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील उत्तराखण्ड के अधिकतर क्षेत्र भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए यहां बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi earthquake uttarakhand today: उत्तरकाशी फिर भूकंप के झटकों से डोल उठी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top