Connect with us
Dehradun school closed news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: देहरादून में तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड: देहरादून में तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

1 min read

Dehradun school closed news: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, अब सीधे सोमवार 11 दिसंबर को खुलेंगे देहरादून शहर के साथ ही इन चार विकास खण्डों के सभी स्कूल….

Dehradun school closed news
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां आगामी 8 एवं 9 दिसंबर को सभी शासकीय अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय वन अनुसंधान संस्थान एफ‌आर‌आई में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023 के कारण परिवर्तित हुई यातायात व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है ताकि स्कूली बच्चों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
उत्तराखण्ड: देहरादून में तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेशयह भी पढ़ें- UKSSSC Group C Vacancy: समूह ग के 236 पदों पर निकली भर्ती जल्द करें आवेदन

Uttarakhand school news today
बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा जारी यह आदेश नगर निगम देहरादून के साथ ही सहसपुर, रायपुर, डोईवाला एवं विकासनगर विकासखण्ड क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में लागू होगा। कुल मिलाकर अब 8 एवं 9 दिसंबर को जिलाधिकारी द्वारा अवकाश घोषित करने के बाद देहरादून जिले के ये सभी स्कूल लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। रविवार 10 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अब विद्यालय सोमवार 11 दिसंबर को खुलेंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चामा गांव की लीला औद्योगिक अनुसंधान परिषद में वैज्ञानिक के लिए चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top