Connect with us
Uttarakhand roadways bus
सांकेतिक फोटो

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखण्ड: गुरूग्राम – फरीदाबाद के लिए हल्द्वानी से चलेगी दो न‌ई बसें, जाने टाइम टेबल

UTTARAKHAND ROADWAYS हल्द्वानी

उत्तराखण्ड: गुरूग्राम – फरीदाबाद के लिए हल्द्वानी से चलेगी दो न‌ई बसें, जाने टाइम टेबल

1 min read

Haldwani Gurugram Faridabad roadways: सुबह नौ एवं दस बजे चलेगी हल्द्वानी से पहली बस, तो रात को नौ एवं दस बजे हल्द्वानी से रवाना होगी गुरूग्राम, फरीदाबाद के लिए दूसरी बस…

Haldwani Gurugram Faridabad roadways
राज्य के नैनीताल जिले से गुरूग्राम एवं फरीदाबाद की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है ‌ जी हां.. उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने हल्द्वानी के रोडवेज यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए गुरुग्राम और फरीदाबाद रूट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा कर दिया है। बताया गया है कि इन दोनों ही रूटों पर काठगोदाम डिपो द्वारा दो-दो न‌ई बसों का संचालन किया जाएगा। सबसे खास बात तो यह है कि इस संबंध में काठगोदाम डिपो द्वारा समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। इससे जहां यात्रियों को वाहनों की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा वहीं उनकी यात्रा भी काफी आरामदायक एवं सुगम हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से चलने वाली दो ट्रेनों के रुट में हुआ बड़ा फेरबदल….. देखिए नया टाइम टेबल

Haldwani Gurugram Faridabad bus timing
इस संबंध में काठगोदाम डिपो द्वारा जारी की गई समय सारिणी के मुताबिक गुरूग्राम के लिए जहां पहली बस हल्द्वानी बस स्टेशन से सुबह 10 बजे चलेगी वहीं दूसरी बस का संचालन रात दस बजे किया जाएगा। काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी डीएन जोशी के अनुसार हल्द्वानी से सुबह दस बजे गुरूग्राम के लिए रवाना होने वाली बस शाम सात बजे गुरुग्राम पहुंचेगी और रात दस बजे यात्रियों को लेकर वहां से हल्द्वानी की ओर रवाना होगी। यह बस सुबह सात बजे हल्द्वानी पहुंचेगी और तीन घंटे बाद वापस गुरूग्राम के लिए रवाना होगी। वहीं हल्द्वानी से रात्रि दस बजे से गुरूग्राम की ओर रवाना होने वाली बस सुबह सात बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। वहां से सुबह 10 बजे हल्द्वानी की ओर रवाना होकर यह बस शाम सात बजे हल्द्वानी पहुंचेगी। इसी तरह फरीदाबाद के लिए पहली बस हल्द्वानी बस अड्डे से सुबह नौ बजे रवाना होकर शाम छह बजे फरीदाबाद पहुंचेगी और वहां से यात्रियों को लेकर शाम नौ बजे प्रस्थान कर सुबह छह बजे हल्द्वानी पहुंचेगी। जबकि हल्द्वानी से फरीदाबाद के लिए दूसरी बस रात नौ बजे चलेगी और सुबह छह बजे यात्रियों को फरीदाबाद पहुंचाएगी। वहां से यात्रियों को लेकर बस रात नौ बजे चलेगी और सुबह छह हल्द्वानी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें– नैनीताल के इन क्षेत्रों के डिग्री कॉलेज छात्र-छात्राओं को बस किराये में 50% की छूट ….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top