Connect with us
Anjali Gwadi of gairsen Chamoli UGC NET

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: गैरसैंण की अंजली ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा, आप भी दें बधाई

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखण्ड: गैरसैंण की अंजली ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा, आप भी दें बधाई

1 min read

Anjali Gwadi UGC NET: सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है अंजली, गांव से ही प्राप्त की है प्राथमिक शिक्षा…

Anjali Gwadi UGC NET
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बीते दिनों घोषित हुए यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा के परिणामों में भी राज्य की अनेकों होनहार बेटियों ने सफलता अर्जित की है। जिसमें चमोली जिले की रहने वाली एक होनहार बेटी में शामिल हैं। जी हां…. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से गैरसैंण विकासखण्ड के बीना गांव निवासी अंजली ग्वाड़ी की, जिन्होंने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा समाजशास्त्र विषय से उत्तीर्ण की है। अंजली की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- बधाई: नैनीताल की पाखी पांडे को एमए अंग्रेजी में मिला वाइस चांसलर गोल्ड मेडल

Anjali Gwadi Gairsain chamoli
बता दें कि एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंजली के पिता गजेन्द्र सिंह जहां गांव में खेती-बाड़ी करते हैं वहीं उनकी मां बीरा देवी एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। बताते चलें कि अंजली ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त करने के उपरांत हरगढ़ इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। तदोपरांत उन्होंने गैरसैंण एवं गोपेश्वर से स्नातक एवं परास्नातक की डिग्री हासिल की है। अंजली ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ जिले की मनीषा रावत ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top