Connect with us
Kailash Joshi of khatima NET JRF

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: खटीमा के कैलाश जोशी ने उत्तीर्ण की नेट जेआरएफ परीक्षा

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

बधाई: खटीमा के कैलाश जोशी ने उत्तीर्ण की नेट जेआरएफ परीक्षा

1 min read

Kailash Joshi NET JRF: कैलाश ने इतिहास विषय से उत्तीर्ण की नेट जेआरएफ परीक्षा, हासिल किए 66.68 फीसदी अंक…

Kailash Joshi NET JRF
राज्य के होनहार युवा वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाले राज्य के इन होनहार युवाओं से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं।‌ इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने यूजीसी नेट जेआरएफ के परीक्षा परिणामों में सफलता अर्जित की है।
यह भी पढ़ें- बधाई: हल्द्वानी के मनीष टम्टा ने उत्तीर्ण की यूजीसी जेआरएफ परीक्षा……

Kailash Joshi khatima
जी हां… हम बात कर रहे हैं राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र के आशीर्वाद पैलेस अमर कॉलोनी निवासी कैलाश जोशी पुत्र लीलाधर जोशी की, जिन्होंने 66.68 फीसदी अंकों के साथ इतिहास विषय से नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। कैलाश की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: गैरसैंण की अंजली ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा, आप भी दें बधाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top