Connect with us
Uttarakhand Volvo bus

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / खुशखबरी: होली पर दिल्ली रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें नहीं होगी यात्रियों की फजीहत..

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

खुशखबरी: होली पर दिल्ली रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें नहीं होगी यात्रियों की फजीहत..

1 min read

Uttarakhand Volvo Bus News: रोडवेज प्रबंधन ने की तैयारी, बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही संचालित की जाएगी 100 अतिरिक्त बसें…

Uttarakhand Volvo Bus News
होली के त्योहार में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि त्यौहार के सीजन में दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ रहती है, ऐसे में परिवहन निगम द्वारा इस मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय भी लिया गया है। मेरठ-मुरादनगर के बीच यातायात बढने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं इस कारण दिल्ली मार्ग की वातानुकूलित व जनरथ बसों को मेरठ एक्सप्रेस-वे से संचालित किए जाने का निर्णय स्थिति के अनुसार लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Dehradun to Kolkata flight: देहरादून से कोलकाता के लिए 31 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट

बता दें वर्तमान में उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी सुपर डीलक्स वाल्वो बसों का संचालन एक्सप्रेस-वे पर कर रहा है। दिल्ली के लिए नानस्टाप वाल्वो बसें चल रहीं हैं। जो कि बिहारीगढ़ से एक्सप्रेस-वे होकर मुजफ्फरनगर से मेरठ से फिर एक्सप्रेस-वे होते हुए नोएडा से दिल्ली में कश्मीरी गेट आइएसबीटी जा रहीं हैं। दून से दिल्ली की दूरी तय करने में वाल्वो की बसों को केवल चार से साढ़े चार घंटे का समय लग रहा हैं जबकि बाकी बसों को यह दूरी तय करने में करीब छह घंटे लगते हैं। होली के समय यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है और गर्मी भी शुरू हो गई है ऐसे में यात्री एसी और जनरथ बसों की भी एडवांस आनलाइन बुकिंग करा रहे हैं इसी कारण दिल्ली मार्ग पर रिजर्व में खड़ी सभी एसी एंव जनरथ बसों को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रबंधन द्वारा यह आदेश भी दिए गए हैं कि यदि रास्ते में यात्री को देखकर बस चालक ने बस नहीं रोकी तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।देहरादून से ही दिल्ली एवं अन्य मार्गों के लिए 100 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोडवेज के संविदा और आउटसोर्स कर्मीको को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top