Connect with us
Uttarakhand marriage

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में हैरतअंगेज घटना, मेहंदी रस्म के बाद दुल्हन हुई लापता, आज आनी थी बरात

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखण्ड: पहाड़ में हैरतअंगेज घटना, मेहंदी रस्म के बाद दुल्हन हुई लापता, आज आनी थी बरात

1 min read

uttarakhand marriage news: आश्चर्य मिश्रित दुःख में तब्दील हुई परिजनों की खुशियां, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं चला कोई पता, अब पुलिस भी तलाश में जुटी..

uttarakhand marriage news
पहले तक अपनी समृद्ध सभ्यता, संस्कृति एवं रस्मों- रीति रिवाजों के लिए पहचानी जाने वाली गढ़वाली कुमाऊनी शादियां अब दुल्हा-दुल्हन की अजीबोगरीब हरकतों की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बन रही है। जी हां.. अब उत्तराखंड में भी कभी लूटेरी दुल्हन की खबरें सुनने को मिल रही है तो कभी दूल्हे के बेरंग बारात वापस लौटने की खबरें सुनने को मिल रही है। इसी बीच राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां मेहंदी के बाद दुल्हन एकाएक घर से लापता हो गई है। इस घटना से जहां दुल्हन के घर में हड़कंप मचा हुआ है और परेशान परिजन दुल्हन की खोजबीन में जुटे हुए हैं वहीं शादी की सारी खुशियों पर भी ग्रहण लग गया है। बताया गया है कि लापता दुल्हन की बुधवार यानी आज 24 अप्रैल को शादी होनी थी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: विवाहिता महिला पहुंची दुल्हन बनकर, सात फेरों से पहले खुली पोल

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक सोमवार को दुल्हन की मेंहदी की रस्म थी। मेहंदी की रस्म पूरी होने के बाद खुशियों से ओतप्रोत पूरा परिवार अगले दिन यानी मंगलवार को होने वाली न्यूतेर की रस्म के लिए काफी उत्साहित था। लेकिन जैसे ही सुबह परिजनों की नींद खुली तो उनकी आंखों से खुशियां भी ओझल हो गई। दरअसल मंगलवार सुबह घर में कहीं भी दुल्हन नजर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो दुल्हन के जीजा ने पौड़ी पुलिस में दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को सौंपी तहरीर में दुल्हन के जीजा ने कहा है कि उनकी साली का विवाह उनके गांव में ही आयोजित हो रहा था।‌ बुधवार को साली ही बरात रूद्रप्रयाग जिले के एक गांव से आनी थी, लेकिन इससे पूर्व ही मंगलवार सुबह से दुल्हन का कोई अता पता नहीं चल रहा है। दुल्हन का मोबाइल फ़ोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। दुल्हन की ओर से तहरीर मिलने के बाद महिला दरोगा के नेतृत्व में पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दुल्हन ने शादी से 5 दिन पहले तुड़वाई अपनी शादी परिजन हुए शर्मिंदा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top