Connect with us
Jagdish Punetha lohaghat Champawat News
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ के जगदीश अंबाला में करते थे नौकरी, अज्ञात लोगों ने हथोड़े से कर दी हत्या

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड: पहाड़ के जगदीश अंबाला में करते थे नौकरी, अज्ञात लोगों ने हथोड़े से कर दी हत्या

1 min read

Jagdish Punetha lohaghat News: आगामी दस जून को छुट्टी लेकर घर आने वाले थे जगदीश लेकिन उससे पूर्व ही हो गया यह हत्याकांड, परिजनों में कोहराम, गांव में पसरा मातम….

Jagdish Punetha lohaghat News
राज्य के चम्पावत जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां लोहाघाट क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की पंजाब के अंबाला में हथोड़े से पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जगदीश चन्द्र पुनेठा के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में भी मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अंबाला की ओर रवाना हो गए हैं। बताया गया है कि मृतक का अंतिम संस्कार अंबाला में ही किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ से नौकरी के लिए लुधियाना गया था विजय,4 लोगों ने कर दी हत्या, मचा कोहराम

lohaghat Champawat news Today अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के फोर्ती गांव निवासी जगदीश चंद्र पुनेठा पुत्र शिव दत्त पुनेठा, बीते 20 वर्षों से अंबाला की एक शराब की दुकान में सेल्समैन का कार्य करते थे। उनका परिवार गांव में ही रहता हैं। जिस कारण वह समय-समय पर घर आया करते थे। बताया गया है कि इसी माह आगामी 10 जून को छुट्टियों पर अपने गांव आने वाले थे लेकिन बीते रोज जगदीश के साथियों ने परिजनों को फोन कर बताया कि किसी ने जगदीश के सिर पर हथोड़े से वारकर उसकी हत्या कर दी है। इस हृदयविदारक फोन काल को सुनते ही जगदीश की पत्नी जीवंती पुनेठा, पुत्र ललित, बिट्टू और पुत्री दीक्षा के पांवों तले की जमीन खिसक गई और मौके पर चीख पुकार मच गई। आस-पास के ग्रामीणों ने घटना की नजाकत को समझते हुए तुरंत जगदीश के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देकर संभालने की कोशिश की। जिसके बाद जगदीश की पत्नी अपने बच्चों एवं अन्य परिजनों के साथ पंजाब के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक मृतक जगदीश काफी सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। ऐसे में उनकी भला किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है? अब इस बात का जबाब तो अंबाला पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हल्दुचौड़ का मयंक नौकरी के लिए गया था जयपुर लेकिन चली गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top