Connect with us
Chamoli earthquake bhukamp news
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: भूकंप के तेज झटकों से डोल उठी धरती, घरों से बाहर निकले डरे सहमे लोग

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखण्ड: भूकंप के तेज झटकों से डोल उठी धरती, घरों से बाहर निकले डरे सहमे लोग

1 min read

Chamoli Earthquake News: रविवार रात को महसूस किए गए झटके, जमीन से 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है केंद्र….

Chamoli Earthquake News
उत्तराखण्ड में इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां एक ओर भारी बारिश से कई सड़क मार्गों पर मलवा आने से यातायात बाधित हुआ है और कई पुल ध्वस्त हो गए हैं या ध्वस्त होने की कगार पर आ गए हैं वहीं इस वक्त एक बड़ी खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां रविवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर जहां इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है वहीं भूकंप का केंद्र 30.60 अक्षांश उत्तर और देशांतर 79.45 पूर्व में जमीन की सतह से 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
यह भी पढ़ें- भारी बारिश से हल्द्वानी देहरादून हाईवे पर बने पुल के पिलर क्षतिग्रस्त यातायात बाधित रूट डायवर्ट

Chamoli Bhukamp News
बता दें भूकंप के ये झटके रविवार देर रात 9 बजकर 9 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप कै झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। डरे सहमे लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। आपदा कंट्रोल रूम चमोली के अनुसार भूकंप से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के मोहान का वर्षों पुराना पुल टूटा आवाजाही हुई ठप…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top