Connect with us
Ramnagar bike accident today
सांकेतिक फोटो Ramnagar bike accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Ramnagar news: रामनगर में भयावह सड़क हादसा, मां बेटे की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Ramnagar news: रामनगर में भयावह सड़क हादसा, मां बेटे की चली गई जिंदगी

1 min read

Ramnagar bike accident today : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मां बेटे की चली गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम…

Ramnagar bike accident today : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पर प्रतिदिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है जिनकी वजह कहीं ना कहीं वाहनों की तीव्र गति है जिसके कारण वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खोकर लोगों को मौत के घाट उतार रहे है। इतना ही नहीं बल्कि इन सड़क दुर्घटनाओं के कारण मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं जो वाकई में एक गंभीर समस्या बन चुके हैं। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले के रामनगर से सामने आ रही है जहां पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां बेटे को मौत के घाट उतारा है। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजन सदमे में है।
यह भी पढ़ें- Mussoorie news: मसूरी में भयावह हादसा खाई में समाई स्कूटी, 19 वर्षीय छात्र की गई जिंदगी

Ramnagar accident news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य के बाहुपूरा जिले के रामपुर क्षेत्र के निवासी 22 वर्षीय फैजान अपनी 45 वर्षीय मां जैनब के साथ बाइक पर सवार होकर नैनीताल जिले के रामनगर स्थित ग्राम टांडा मल्लू में अपने ताऊ के घर आए थे। जिसके चलते दोनो माँ बेटे सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर रामपुर के लिए निकले थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक पीरुमदारा के पास पहुंची तो अज्ञात डंपर चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भयावह हादसे को घटित होता देख आसपास के लोग तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुए इसके बाद उन्होंने 108 की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर घटना को अंजाम देने वाला डंपर चालक फरार चल रहा है जिसकी तलाश लगातार पुलिस द्वारा जारी है। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Pithoragarh news: पिथौरागढ़ में भयावह हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की गई जिंदगी

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top