UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Jaspur car accident today: जसपुर दर्दनाक हादसे मे चली गई 3 दोस्तों की जिंदगी
1 min read
Jaspur car accident today : अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, क्षेत्र में पसरा मातम….
Jaspur car accident today : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसों का तांडव लगातार बरकरार है यहां पर प्रतिदिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है जिनकी वजह कहीं ना कहीं वाहनों की तीव्र गति साबित हो रही है जिसके कारण वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो देता है और वाहन मे सवार लोगों की जान जोखिम मे पड़ जाती है। ऐसी ही कुछ खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां पर तेज रफ्तार कार अचानक से सड़क पर पलट गई यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे कार के परखच्चे तक उड़ गए वहीं तीन दोस्तों की जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़ें- mohan negi aasam rifles chamoli: चमोली सेना के जवान मोहन नेगी की चली गई जिंदगी
Jaspur car accident news अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर के निवासी शाहरुख, आमिर, खालिद , फ़ैज, नसीम बीते सोमवार की देर रात काशीपुर से जसपुर की ओर आ रहे थे। तभी उनकी कार सुभाष नगर चौक पहुंचने से पहले ही पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे शाहरुख, आमिर, खालिद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक फैज़ और नसीम गम्भीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- Trivendra Panwar UKD Uttarakhand: नहीं रहे पूर्व यूकेडी अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पंवार
udham Singh Nagar car accident बता दें कि जैसे ही इस हादसे की सूचना राहगीरों को मिली तो वो तुरंत घटना स्थल पर मदद के लिए पहुंचे तत्पश्चात उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुँचे जसपुर कोतवाल ढकरियाल जगदीश पुलिस फोर्स को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने दो घायल युवकों को केवीआर अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर फैज़ और नज़ीम का उपचार चल रहा है और अभी वे दोनो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तीनों मृत युवकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों मृत युवकों की गहरी दोस्ती थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- Haridwar News Today: हरिद्वार में शादी के बीच चली गोली बच्चे की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
