Connect with us
Delhi Karnaprayag chamoli uttarakhand roadways bus
सांकेतिक फोटो Delhi to Karnaprayag roadways bus

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / Good news: दिल्ली कर्णप्रयाग रूट पर जल्द दौड़ेगी रोडवेज बस, दूर होगी यात्रियों की परेशानी

UTTARAKHAND ROADWAYS चमोली

Good news: दिल्ली कर्णप्रयाग रूट पर जल्द दौड़ेगी रोडवेज बस, दूर होगी यात्रियों की परेशानी

1 min read

Delhi to Karnaprayag roadways bus: दिल्ली से कर्णप्रयाग रूट के लिए शुरू होगी परिवहन निगम की सेवा, ढाई साल पहले हुई थी बंद…

Delhi to Karnaprayag roadways bus उत्तराखंड परिवहन निगम एक बार फिर से दिल्ली से चमोली जिले के कर्णप्रयाग रूट पर करीब ढाई साल बाद बस सेवा शुरू करने जा रहा है जिसका लाभ स्थानीय लोगों समेत अन्य यात्रियों को मिलने वाला है। दरअसल इस रूट पर लंबे समय से बस का संचालन ना होने से यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था लेकिन बस संचालन के दौरान अब लोगों को इन समस्याओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। इसके साथ ही नई शुरुआत के साथ यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। यह सेवा खासकर उन यात्रियों के लिए लाभदायक होने वाली है जो दिल्ली से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र की यात्रा करते हैं।

यह भी पढ़िए:Good news: उत्तराखंड रोडवेज को जल्द मिलेंगी 100 नई बसें, यात्रियों की परेशानी होगी दूर

Delhi Karnaprayag chamoli uttarakhand roadways bus बता दें उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली कर्णप्रयाग कालेश्वर रूट सेवा आगामी बुधवार से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते ऋषिकेश डिपो को दो नई बस मिलने पर डिपो प्रशासन ने इस रूट की सेवा को शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दरअसल ढाई वर्ष पूर्व डिपो ने वाहनों की संख्या कम होने के चलते दिल्ली चमोली के कर्णप्रयाग कालेश्वर रूट पर परिवहन निगम की यह सेवा बंद कर दी थी जबकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रहती है। इसीलिए स्थानीय निवासी लंबे समय से इन रूटों पर बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे लेकिन वाहनों के अभाव के चलते डिपो प्रशासन इन रूटों पर बस सेवा शुरू नहीं कर सका लेकिन अब दो नई बसो के मिलने से दिल्ली कर्णप्रयाग रूट पर दो नई बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा होगी।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top