Connect with us
उत्तराखण्ड दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत, माता पिता सदमे में

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत, माता पिता सदमे में

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत, माता पिता सदमे में

1 min read

उत्तराखण्ड दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत, माता पिता सदमे में

ज़िन्दगी में कब कौन काल का ग्रास बन जाए इस बारे में कुछ भी कहना नामुमकिन है क्योंकि दुर्घटनाएं कभी भी किसी के भी साथ हो सकती है। एकाएक होने वाले इन हादसों से प्रभावित व्यक्ति की जिन्दगी पूरी तरह बदल जाती है। आज एक बार फिर ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर राज्य के उधमसिंह नगर जिले से आ रही है जहां हुए सड़क हादसे ने एक मासूम बालक को काल का ग्रास बना दिया। मासूम बालक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मासूम की असामयिक मौत से बालक के माता-पिता सदमे में हैं और उनकी आंखों से आंसू रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के कहने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया है कि मृतक बालक का पिता मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करता है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के कुटरी गांव की रहने वाली रोशनी राणा पुत्री फिरु सिंह नेपाल के महेंद्रनगर में रहने वाली अपनी बुआ के घर से गुरुवार को अपनी स्कूटी से वापस आ रही थी। स्कूटी में रोशनी के साथ उसकी बुआ का 7 वर्षीय पुत्र वीरेन भी बैठा हुआ था। देर शाम को जैसे ही वह चकरपुर पहुंचे तो शिशु मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों स्कूटी सहित बीच सड़क पर जा गिरे। जिससे मासूम वीरेन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोशनी भी घायल हो गई। हादसे के बाद स्कूटी को टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौका मिलते ही अपने वाहन सहित रफूचक्कर हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रोशनी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार वीरेन के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top