Connect with us
Kotdwar car accident news today pauri garhwal road
फोटो सोशल मीडिया Kotdwar car accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kotdwar Pauri Garhwal accident news: कोटद्वार दिल्ली की कार गिरी खाई में 2 की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पौड़ी गढ़वाल

Kotdwar Pauri Garhwal accident news: कोटद्वार दिल्ली की कार गिरी खाई में 2 की गई जिंदगी

1 min read

Kotdwar car accident today: दिल्ली जा रहे यात्रियों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों ने तोड़ा दम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल…..

Kotdwar car accident today : उत्तराखंड मे दर्दनाक हादसों का तांडव लगातार बरकरार है जिसके चलते आए दिन प्रदेश के किसी न किसी कोने से हादसे की खबरें सामने आ रही है जिसकी वजह चाहे जो कुछ भी हो लेकिन इन हादसो मे किसी न किसी की जिंदगी मौत के घाट उतर रही है। ऐसी ही कुछ खबर पौड़ी जिले से सामने आ रही है जहां पर दिल्ली नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कार चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है ।
यह भी पढ़ें- Kaladhungi accident news today: कालाढूंगी बाइक हादसे में दो युवकों की चली गई जिंदगी

Kotdwar Pauri Garhwal car road accident news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के पोखार गांव निवासी एक व्यक्ति कार ( DL 5 CR 4864) बुक कराकर आज बुधवार को अपने परिवार के साथ गांव आए थे जिसके चलते कार चालक नई दिल्ली परशुराम इनक्लेव बुराड़ी निवासी किशोर कुमार ने परिवार को खाल्यूंडांडा स्टैंड पर उतारा और खाल्यूंडांडा भौन मोटर मार्ग से होकर वापस दिल्ली की ओर लौटने लगा । तभी वापिसी के दौरान कार मे रमेश लाल पुत्र मुकुंदी लाल निवासी ग्राम मैरा और प्रदीप सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह गांव सिमटण्डा बैठे थे । इस दौरान जैसे ही कार कोटद्वार के नैनीडांडा विकासखंड के खलियोंडंडा भौन मोटर मार्ग से थोड़ा आगे बढ़ी ही थी की अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने घायल कार चालक को अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग आज बुधवार को अपने गांव मैरा मे पूजा मे शामिल होकर वापस दिल्ली जा रहे थे। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Dehradun news today: देहरादून से बालाजी दर्शन को गया था परिवार 4 लोगों की चली गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top