Connect with us
Almora kemu bus accident news today
फोटो सोशल मीडिया Almora Kemu Bus Accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Almora KMOU Bus Accident: अल्मोड़ा चितई मंदिर के पास केमू बस दुर्घटनाग्रस्त…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Almora KMOU Bus Accident: अल्मोड़ा चितई मंदिर के पास केमू बस दुर्घटनाग्रस्त…

1 min read

Almora Kemu Bus Accident: बस चालक की सूझबूझ और चित‌ई गोलू देवता की कृपा से टला बड़ा हादसा, अन्यथा घटित हो सकती थी एक बड़ी दुर्घटना….

Almora Kemu (KMOU) Bus Accident उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब केमू की 42 सीटर बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के निकली थी. इसमें 22 लोग सवार थे। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर चितई मंदिर के पास पहुंचते ही अचानक से बस का प्रेशर पाइप फट गया। देखते ही देखते बस में यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। वो तो गनीमत रही कि बस चालक मोहन सिंह ने सूझबूझ से तुरंत गाड़ी को दीवार की साइड मोड़ दिया नहीं तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी। क्योंकि इसके अगले ही बैंड पर गहरी खाई थी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी रहें सावधान!!

Almora Chitai temple golu devta mandir bus accident news today आपको बता दें कि इसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं लेकिन सभी सुरक्षित हैं। घटना के बाद दूसरी बस बुलाकर यात्रियों को उनके गंतव्य भेजा गया। वहीं यात्रियों का कहना है कि बस ज्यादा स्पीड में नहीं थी अन्यथा नियंत्रण करना बहुत मुश्किल हो जाता। सभी लोगों ने चितई गोलू देवता और बस चालक का धन्यवाद अदा किया जो एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag news live: रूद्रप्रयाग कलयुगी माँ 7 माह के बच्चे समेत 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top