UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी रहें सावधान!!
1 min read
Uttarakhand weather news hindi: प्रदेश मे बदले मौसम के मिजाज बारिश की बूंदाबांदी शुरू, काले बादलों से घिरा आसमान , कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना……
Uttarakhand weather news hindi : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है जिसके चलते प्रदेश के मैदानी इलाके दिन के समय चटक धूप खिलने से तप रहे थे वहीं आज सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इसी बीच बीते रविवार के बाद एक बार फिर से आज 20 फरवरी गुरुवार को मौसम के तेवर काफ़ी बदले हुए नजर आ रहे हैं जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान की माने तो आगामी शुक्रवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही बदला हुआ ही नजर आने वाला है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड अग्निवीर भर्ती पर बड़ा अपडेट आया सामने एक फॉर्म से ही 2 पदों के लिए हो जाएगा आवेदन
uttarakhand weather update rain Snowfall alert today मौसम विभाग ने आज प्रदेश के चमोली उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ के कुछ – कुछ इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है जबकि राजधानी देहरादून टिहरी हरिद्वार पौड़ी नैनीताल चंपावत उधम सिंह नगर जिले मे बादल छाए हुए है वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि टिहरी जिले में बारिश की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि आज 20 फरवरी और 21 फरवरी को मौसम मे बदलाव देखने को मिलेगा जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में 30 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में तापमान की अगर बात करें तो आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: उत्तराखण्ड टंकण परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ले जा सकेंगे अपने व्यक्तिगत की-बोर्ड
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
