UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल
टिहरी गढ़वाल में केदारनाथ जा रही बस पलटी 35 यात्री थे सवार tehri bus accident today
1 min read
Tehri Garhwal accident today: टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, यात्रियों में मची चीख पुकार….
Tehri bus accident news today: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के बीच टिहरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। केदारनाथ जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस मंगलवार को टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का स्थान टिपरी से करीब 1.5 किलोमीटर आगे डबा खाले के पास बताया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार अधिकतर यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं जो चारधाम यात्रा पर आए थे। बताया गया है कि हादसे के समय वाहन में कुल 35 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के चलते बड़ा हादसा और गंभीर रूप नहीं ले पाया।
यह भी पढ़ें- बरात की गाड़ी ट्रक से टकराईं दूल्हा दुल्हन समेत 5 की चली गई जिंदगी jaipur marriage accident
तीन की हालत नाजुक, बाकी को मामूली चोटें tehri garhwal road accident
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से नंदगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इसके अलावा 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि शेष सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने यात्रियों की मदद शुरू की। कुछ ही देर में रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी जरूर मची, लेकिन राहत कार्य में कोई देरी नहीं होने दी गई।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में रेल दुर्घटना की साजिश नाकाम लालकुआं-काशीपुर ट्रैक पर हटाए गए सुरक्षा उपकरण
एसपी टिहरी जे. आर. जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस की तेज गति और मोड़ पर नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है। यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता से कार्य कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Haridwar News: हरिद्वार में महिलाओं ने कर दी लड़की की धुनाई वीडियो वायरल
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
