UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऋषिकेश
ऋषिकेश: बद्रीनाथ से लौट रही बस में लगी आग, 42 यात्री थे सवार rishikesh bus fire
1 min read
Rishikesh bus fire news: बदरीनाथ से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस के इंजन में लगी आग, यातायात पुलिस की सतर्कता से बची 42 जानें
Rishikesh bus fire news: उत्तराखण्ड के ऋषिकेश क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बदरीनाथ धाम से चारधाम यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक निजी बस में बुधवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब भद्रकाली क्षेत्र में बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 42 यात्री सवार थे। वो तो गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए यात्रियों की जान बचा ली।
यह भी पढ़ें- बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे युवकों की बाइकों पर गिरे बोल्डर 2 की गई जिंदगी chamoli accident
rishikesh badrinath highway bus fire accident अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार रात करीब 8:05 बजे घटित हुआ है। बताया गया है कि हरिद्वार की ओर जा रही बस वाहन संख्या UK07PA-7650, जैसे ही भद्रकाली से ढालवाला की ओर मुड़ी, तभी बाएं टायर के ऊपर स्थित इंजन से अचानक धुआं निकलता देखा गया। मुनि की रेती में तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने तुरंत चालक को चेताया, और बस को हर्बल गार्डन के पास सुरक्षित रोक लिया गया।
यह भी पढ़ें- टिहरी गढ़वाल में केदारनाथ जा रही बस पलटी 35 यात्री थे सवार tehri bus accident today
बस से सभी 42 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया rishikesh bus accident news today
बताया गया है कि हादसे के वक्त बस में 42 तीर्थयात्री सवार थे, जिन्हें फुर्ती से नीचे उतारा गया। अग्निशमन यंत्र की मदद से इंजन से उठती लपटों को समय रहते बुझा दिया गया। भद्रकाली चौकी से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में ले ली गई। सभी यात्रियों को बाद में दूसरे वाहन से ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप भेज दिया गया। इस संबंध में मुनि की रेती क्षेत्र के यातायात निरीक्षक उमादत्त सेमवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि “तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिसकर्मियों ने ना केवल यात्रियों को सुरक्षित निकाला, बल्कि आग को भी समय पर काबू कर लिया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।”
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में रेल दुर्घटना की साजिश नाकाम लालकुआं-काशीपुर ट्रैक पर हटाए गए सुरक्षा उपकरण
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
