Connect with us
Rudraprayag zila panchayat member vimla butola passed away death uttarakhand news today
फोटो सोशल मीडिया Rudraprayag Vimla Butola

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag news: रूद्रप्रयाग जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला का निधन vimla butola zila panchayat

UTTARAKHAND NEWS

Rudraprayag news: रूद्रप्रयाग जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला का निधन vimla butola zila panchayat

1 min read

Rudraprayag zila panchayat member vimla butola passed away death uttarakhand news today: देहरादून अस्पताल में ली आखिरी सांस, क्षेत्र में शोक की लहर 

Rudraprayag zila panchayat member vimla butola passed away death uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के रूद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है जहां बीते रोज एक नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला का आकस्मिक निधन हो गया। विमला, रूद्रप्रयाग के बजीरा जिला पंचायत से बतौर सदस्य निर्वाचित हुई थी और कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। जिस कारण वह शपथ ग्रहण समारोह में भी सम्मिलित नहीं हो पाई थी। बीते रोज देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से रूद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- Haldwani news: मम्मी पापा आई एम सॉरी बोलके हल्द्वानी के सजल जोशी ने खत्म कर दी जिंदगी

पेशे से शिक्षिका थी दिवंगत विमला Rudraprayag Vimla Butola uttarakhand latest news

आपको बता दें कि दिवंगत जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला पेशे से शिक्षिका थी। इस बार उन्होंने बतौर जिला पंचायत सदस्य राजनीति में कदम रखा था लेकिन उनकी राजनीतिक पारी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी ये किसी ने भी सोचा नहीं था। चिकित्सकों के मुताबिक लीवर में इन्फेक्शन की वजह से उनकी असामयिक मृत्यु हुई है। हालांकि उन्होंने इसका आपरेशन भी कराया था। परंतु तमाम जद्दोजहद के बाद भी उनकी जिंदगी बचाई नहीं जा सकी‌।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट का निधन Uma bisht Dwarahat

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top